उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद की वसुंधरा सोसाइटी में ढही सीढ़ियां, कई परिवार फ्लैट में फंसे, राहत कार्य को तरसे लोग

Stairs collapsed in Ghaziabad : गाजियाबाद के वसुंधरा के सेक्टर-17 स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में उस समय हड़कंप मच गया जब सुबह तड़के करीब 4:30 बजे टावर की सीढ़ियां अचानक भरभराकर गिर गईं। हादसा उस वक्त हुआ जब अधिकांश लोग अपने-अपने फ्लैट में सो रहे थे, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हालांकि इस दुर्घटना ने सोसाइटी में रहने वाले परिवारों को अंदर ही कैद कर दिया है, क्योंकि चार मंजिला अपार्टमेंट में लिफ्ट की कोई सुविधा नहीं है।

कैसे हुआ हादसा

सीढ़ियों के गिरने से दो टावर के निवासी सुबह से ही अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाए हैं। सीढ़ियों का मलबा चारों ओर बिखरा हुआ है और बाहर निकलने का कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पूरी सीढ़ी ढांचे से अलग होकर जमींदोज हो गई है।

कई बार मरम्मत और सुरक्षा को लेकर की थी शिकायतें

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि आवास विकास परिषद द्वारा बेहद घटिया निर्माण कार्य किया गया था। सोसाइटी के सदस्यों ने कई बार मरम्मत और सुरक्षा को लेकर शिकायतें की थीं, लेकिन कभी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। घटना के कई घंटे बाद भी न तो आवास विकास के अधिकारी मौके पर पहुंचे और न ही स्थानीय प्रशासन ने राहत पहुंचाई। लोगों में भारी नाराजगी है। बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे फंसे हुए हैं, जिनकी सुरक्षा को लेकर परिवारजन बेहद चिंतित हैं। अपार्टमेंट समिति के सदस्यों ने प्रशासन से तत्काल राहत कार्य शुरू कराने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बिल्डिंग क्वालिटी और निगरानी व्यवस्था पर सवाल

इस घटना ने एक बार फिर शहर की बिल्डिंग क्वालिटी और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि हादसे का समय कुछ घंटों आगे या पीछे होता, तो कई जानें जा सकती थीं। यह प्रशासन और आवास विकास विभाग के लिए एक गंभीर चेतावनी है। फिलहाल राहत व बचाव कार्य शुरू नहीं हुआ है और सोसाइटी के लोग अपनी जान को लेकर डरे हुए हैं। अधिकारियों से उम्मीद है कि जल्द ही राहत टीम मौके पर पहुंचे और लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाए।

ऋषभ भारद्वाज संवाददाता गाजियाबाद

ये भी पढ़े – यूपी में ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर योगी का वार! लगेगा गैंगस्टर एक्ट, जरूरत पड़ी तो ठोका जाएगा NSA

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

17 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

53 minutes ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

1 hour ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

2 hours ago

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

15 hours ago