पश्चिम बंगाल

दुर्गा पूजा अनुदान को लेकर ममता बनर्जी पर भाजपा का हमला, लगाया धर्म की राजनीति का आरोप

Mamata Banerjee : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा दुर्गा पूजा समितियों को 1.1 लाख रुपये के सरकारी अनुदान की घोषणा के बाद सियासी घमासान शुरू हो गया है. इस फैसले पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है और तृणमूल कांग्रेस (TMC) प्रमुख पर धर्म आधारित राजनीति करने का आरोप लगाया है.

भाजपा का ममता पर धर्म की राजनीति का आरोप

राज्य की भाजपा महासचिव और आसनसोल दक्षिण से विधायक अग्निमित्रा पॉल ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार राज्य के विकास को नजरअंदाज कर केवल दान बांटने और धार्मिक तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है.

ये भी पढ़ें : Bihar Politics : नीतीश कुमार पर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, जेडीयू को बताया बीजेपी का सेल

उन्होंने कहा कि मंदिर बनाना और पूजा के लिए अनुदान देना किसी सरकार का मुख्य उद्देश्य नहीं हो सकता. ममता बनर्जी सड़कें बनाने, रोजगार सृजन जैसे जरूरी मुद्दों से ध्यान भटका रही हैं और अब केवल धर्म की राजनीति में उलझ गई हैं. पॉल ने यह भी आशंका जताई कि इस कदम के बाद अन्य समुदायों के लोग भी अपने धार्मिक स्थलों के लिए इसी तरह की सहायता की मांग करेंगे.

सभी नागरिकों के लिए समान विकास नीतियां

उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे सरकार ने दीघा के जगन्नाथ मंदिर का निर्माण कराया, वैसे ही अब अन्य समुदाय भी समान सुविधाओं की अपेक्षा करेंगे. भाजपा ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सभी धर्मों के लोगों के कल्याण, शिक्षा के विकास और रोजगार के अवसर सृजित करने के पक्ष में है. पार्टी का कहना है कि सरकार को सभी नागरिकों के लिए समान विकास नीतियां अपनानी चाहिए, न कि किसी विशेष समुदाय को लक्षित करके निर्णय लेने चाहिए.

अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव

गौरतलब है कि अगले साल पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने हैं, और उससे पहले राज्य में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ हो गई है. ममता बनर्जी की सरकार द्वारा दुर्गा पूजा को दिए गए सरकारी अनुदान को भाजपा आगामी चुनावों से पहले एक “चुनावी चाल” बता रही है, वहीं टीएमसी का तर्क है कि यह बंगाल की सांस्कृतिक परंपरा को संरक्षण देने की दिशा में उठाया गया कदम है.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

हरियाणा के बावल इंडस्ट्रियल एरिया में आग का कहर, सेक्टर-3 की दो कंपनियां राख; घंटों मशक्कत के बाद पाया गया काबू

Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…

22 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

1 hour ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

1 hour ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

2 hours ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

3 hours ago