Breaking

नोएडा में पत्नी की बेवफाई से टूटे युवक ने लगाई फांसी, आत्महत्या से पहले वीडियो में सुनाई आपबीती

Suicide in Noida : नोएडा से एक दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां पत्नी की बेवफाई के कारण अंकित नाम के युवक ने जान दे दी है। बताया जा रहा है वह कावड़ लेने गया था तभी उसको पत्नी की बेवफाई का पता लगा। जिसके बाद वह पूरी तरह से टूट गया और फांसी लगा दी। दोनों की शादी महज चार महीने पहले हुई थी। इसी बीच पत्नी उसे छोड़कर चली गई। अंकित का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें वह चौकी पर जाकर अपने साथ हुई घटना के बारे में बता रहा है। लेकिन वहां भी उसकी सुनवाई नहीं होती है। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया है।

ये है पूरा मामला

मिली जानकारी के मुताबिक, अंकित की शादी चार महीने पहले हुई थी। वह सेक्टर- 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर-45 क्षेत्र में रह रहा था। लेकिन इसी बीच उसकी पत्नी घर छोड़कर चली गई। अंकित, जो कांवड़ यात्रा पर गया हुआ था, लौटते वक्त उसे पत्नी के किसी अन्य युवक के साथ रिश्ते की जानकारी मिली। यह खबर सुनते ही वह मानसिक रूप से बुरी तरह टूट गया और कांवड़ यात्रा को बीच में ही छोड़कर घर लौट आया। घर आने के बाद अंकित ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने अपनी आपबीती बताई और स्थानीय पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। अंकित ने कहा कि वह कई दिनों तक थाना चौकी के चक्कर काटता रहा, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। जहां पत्नी की बेवफाई से आहत अंकित ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

परिजनों ने सड़क पर किया प्रदर्शन

सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। अंकित के परिजनों ने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है। परिजन सेक्टर-45 में प्रदर्शन कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि अंकित मानसिक रूप से परेशान था और बार-बार पुलिस से मदद की गुहार लगाता रहा, लेकिन न तो पत्नी को बुलाया गया और न ही उस युवक के खिलाफ कोई कार्रवाई हुई, जिससे अंकित की टूटती उम्मीदों ने उसे मौत को गले लगाने पर मजबूर कर दिया। प्रशासन से अब उम्मीद है कि आत्महत्या के इस मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को सजा दिलाई जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा।

ये भी पढ़े –यूपी में ड्रोन से दहशत फैलाने वालों पर योगी का वार! लगेगा गैंगस्टर एक्ट, जरूरत पड़ी तो ठोका जाएगा NSA

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

जमुई पीड़िता की फोटो शेयर करने पर एक्शन, CMO के स्टेनो पर FIR दर्ज

Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…

13 minutes ago

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

3 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

3 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

3 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

3 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

4 hours ago