बिहार चुनाव

बिहार में कांग्रेस को बड़ा झटका, 6 बार विधायक रहे अशोक राम ने थामा जदयू का दामन

Bihar News: बिहार में विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे नेताओं का दल-बदल का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी कड़ी में बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सुरेश प्रसाद चौरसिया ने अपने समर्थकों के साथ जहां आरजेडी की सदस्यता ग्रहण की, तो वहीं कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में शुमार अशोक राम ने जदयू का दामन थाम लिया है।

अशोक राम ने ली जदयू की सदस्यता

बिहार कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रहे अशोक राम 6 बार विधायक, बिहार सरकार में मंत्री और कांग्रेस विधायक दल (Bihar News) के नेता भी रह चुके हैं। जदयू के प्रदेश कार्यालय में पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने उन्हें औपचारिक रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई।

कांग्रेस को खत्म करने की मंशा में सफल रहे लालू यादव

जदयू का दामन थामने के बाद अशोक राम ने कहा कि लालू प्रसाद यादव कांग्रेस को खत्म करने की मंशा में सफल रहे। कांग्रेस को अब मेरी जरुरत नहीं है। कांग्रेस अब नेहरू-राजीव के दौर की नहीं रही। उन्होंने कहा कि अब कांग्रेस का पूरा परिदृश्य बदल गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में मुझे दरकिनार कर दिया गया।

कम से कम पूछना चाहिए था

अशोक राम ने आगे कहा कि एक बार भी पूछा नहीं गया और घर बैठा दिया गया। कम से कम पूछना चाहिए था। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अशोक राम ने कहा कि बाहर से आए हुए लोगों को टिकट दिया गया। यह तो अपमानित करना हुआ। मुझे उसी समय कांग्रेस छोड़ देनी चाहिए थी। अशोक राम ने यह भी कहा कि अभी कुछ और नेता कांग्रेस छोड़ेंगे।

यह भी पढ़ें: गोंडा में दर्दनाक हादसा : नहर में पलटी श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो, जल चढ़ाने जा रहे 11 लोगों की मौत

वहीं, इससे पहले कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि अशोक राम कांग्रेस में खुद को हाशिये पर धकेले जाने से नाराज थे। साथ ही कहा जा रहा है कि अशोक राम बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरू से नाराज चल रहे थे। आखिरकार पार्टी में अपनी उपेक्षा से नाराज अशोक राम ने बिहार चुनाव से पहले जदयू का दामन थाम लिया। अशोक राम के पिता बालेश्वर राम भी कांग्रेस के नेता रहे हैं। दूसरी तरफ, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने कहा है कि कांग्रेस के कई बड़े लोग जदयू के संपर्क में हैं। कांग्रेस के लोगों को पता है कि अब जमीन पर उनका कुछ नहीं बचा है। लिहाजा, वे उसे छोड़ना चाहते हैं।

यह भी देखें: BJP Press Confress: संत, सेना और सनातन पर साजिश? Sambit Patra का बड़ा आरोप! | Sanatan Dharma | Top

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

10 minutes ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

25 minutes ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

42 minutes ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

1 hour ago

बागपत में दिवाली पर खूनी खेल: राष्ट्रपति भवन के अंगरक्षक पर फायरिंग, सिर में गोली लगने से हालत नाजुक

Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…

1 hour ago

मेरठ में पटाखे की तेज आवाज से घबराया 6 साल का हर्ष, घर में गिरने से हो गई मौत

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…

2 hours ago