Kidney Detox Foods
Kidney Detox Foods : किडनी हमारे शरीर का एक बेहद अहम अंग है, जो खून को फिल्टर करने और शरीर से टॉक्सिन्स (Kidney Detox Foods) को बाहर निकालने का काम करती है। लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी खाने-पीने की वजह से किडनी से जुड़ी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में किडनी को स्वस्थ और साफ रखना बहुत जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ प्राकृतिक फूड्स ऐसे हैं जो किडनी को अंदर से साफ कर उसके फंक्शन को बेहतर बनाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 फूड्स के बारे में जो आपकी किडनी के लिए रामबाण साबित हो सकते हैं।
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड किडनी स्टोन बनने के खतरे को कम करता है। यह शरीर में पीएच लेवल को संतुलित रखता है और टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है।
कैसे खाएं: सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं। इसे खाने में स्वाद बढ़ाने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर में सूजन कम करने में मदद करता है। यह किडनी को संक्रमण और टॉक्सिन्स से बचाने में सहायक है। इसके नियमित सेवन से किडनी की कार्यक्षमता बनी रहती है।
कैसे खाएं: सुबह गुनगुने पानी या दूध में हल्दी मिलाकर पी सकते हैं। साथ ही इसे रोजमर्रा के खाने जैसे सब्जी या दाल में डालना भी फायदेमंद है।
लहसुन को प्राकृतिक औषधि माना जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण किडनी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और इंफेक्शन से बचाते हैं। यह किडनी की कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में भी मदद करता है।
कैसे खाएं: लहसुन को आप सुबह खाली पेट पानी के साथ कच्चा खा सकते हैं। इसके अलावा इसे चटनी, सब्जी या दाल में तड़के के रूप में भी शामिल कर सकते हैं।
खीरा पानी और फाइबर से भरपूर होता है। यह शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करता है और किडनी को डिटॉक्स रखता है। इसके अलावा यह वजन घटाने और स्किन हेल्थ के लिए भी फायदेमंद है।
कैसे खाएं: खीरे को सलाद के रूप में खाएं या इसका रायता बनाएं। गर्मियों में इसे डिटॉक्स वॉटर के रूप में भी लिया जा सकता है।
जिन लोगों को ब्लड प्रेशर, शुगर या हल्की किडनी से जुड़ी समस्या है, उनके लिए ये फूड्स काफी लाभदायक हो सकते हैं। हालांकि, गंभीर किडनी रोग से पीड़ित लोगों को डॉक्टर की सलाह लेकर ही इनका सेवन करना चाहिए।
ये भी पढ़े - Eco Friendly Diwali 2025 : खुशियों की रोशनी में हरियाली का संदेश, ऐसे मनाएं बिना प्रदूषण वाली दिवाली
अस्वीकरण (Disclaimer): इस चैनल की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी केवल सामान्य जागरूकता हेतु है, इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी बीमारी, उपचार या दवा के लिए हमेशा योग्य चिकित्सक से परामर्श लें। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए News India 24×7 उत्तरदायी नहीं है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…