खेल

Yuvraj Singh : युवराज के पिता का छलका दर्द, बेटे के लिए की बहुत मेहनत

युवराज सिंह को भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक हैं, उनकी इस सफलता में  उनके पिता, पूर्व क्रिकेटर और अभिनेता योगराज सिंह का काफी बड़ा योगदान था। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने हाल ही में अपने जीवन के ऐसे मोड़ के बारे में खुलासा किया है, जिससे उनके और युवराज के रिश्ते की अलग ही कहानी सामने आई है। इतना ही नहीं इस खुलासे ने दोनों के हमेशा के लिए बदल कर रख दिया है।

युवराज सिंह के पिता ने कही दिल की बात

योगराज सिंह ने अनटोल्ड पंजाब को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी जिंदगी पूरी तरह से तब बदल गई जब उनके बेटे युवराज सिंह ने जवानी में उन्हें छोड़कर अपनी मां शबनम सिंह के साथ रहने का फैसला किया। योगराज ने खुलासा किया कि जब युवराज ने भारत के लिए डेब्यू किया था, तब वह जेल में थे, लेकिन उन्होंने ने ठाना था कि वह अपने बेटे को एक दिग्गज क्रिकेटर बनाकर रहेंगे।

उन्होंने आगे बताया कि जब उनकी पूर्व पत्नी और युवराज उनका घर छोड़कर चले गए, तब वो बिल्कुल अकेले पड़ गए और उनका जीवन और भी नियंत्रण से बाहर हो गया। योगराज ने भावुक होते हुए कहा कि 'मैं एक पापी हूं,  मैंने अपनी जिंदगी में बहुत गलतियां की हैं। मैं सारी जिंदगी तकलीफ झेलता रहा, लेकिन जिस दिन युवी और उसकी मां ने मुझे छोड़ा, मेरी जिंदगी पलट गई। पर शायद यह होना ही था।

युवराज सिंह को पिता का फूटा दर्द

मुझे लगता है कि यह भगवान ने मुझे सिखाने के लिए किया।' बेटे के जाने के बाद अकेलेपन के सवाल पर योगराज ने कहा कि भले ही वह ही सीमित नहीं थी, बल्कि यह उनके माता-पिता के निजी जीवन की जटिलताओं से भी जुड़ी हुई थी। इन चुनौतियों के बावजूद, योगराज सिंह ने युवराज को उस मुकाम तक पहुंचाया, जहां वह भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े मैच-विनर में से एक हैं।

ये भी पढ़ें: Gujarat Minister List : भूपेंद्र पटेल की नई कैबिनेट का शपथ ग्रहण, हर्ष संघवी डिप्टी सीएम, रिवाबा जड़ेजा को जगह

युवराज सिंह के पिता ने आगे कहा कि 'जिस पिता ने खून-पसीना बहाकर, आंसू बहाकर इतनी ऊंचाई तक पहुंचाया, वो तुम्हारे बाबा से कम कैसे हो सकता है? कैसे?  जिस आदमी ने चार परिवारों का पालन-पोषण किया, उनके लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया, जिसने कभी एक पल भी चैन नहीं लिया, जिसने खुद पर एक पैसा भी खर्च नहीं किया, तुम उससे मुंह मोड़कर दूसरे बाबा की शरण में चले गए?  तुमने अपने पिता के लिए कभी कुर्ता-पायजामा नहीं खरीदा,  लेकिन बाबा को 15 लाख की घड़ी भेंट कर दी?

Sapna Yadav

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

12 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

42 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago