Rise And Fall Winner
Rise And Fall Winner : रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ (Rise And Fall) का ग्रैंड फिनाले बेहद शानदार रहा, जहां अभिनेता अर्जुन बिजलानी ने बाजी मारते हुए शो के पहले सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में आरुष भोला पहले रनर-अप और अरबाज पटेल दूसरे रनर-अप बने। शो की शुरुआत 15 प्रतिभागियों के साथ हुई थी और आखिरकार इन तीनों ने फिनाले तक का सफर तय किया।
विजेता बनने के साथ ही अर्जुन बिजलानी को ₹28 लाख 10 हजार रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गई। शो के होस्ट अशनीर ग्रोवर, जो ‘शार्क टैंक इंडिया’ के पूर्व जज भी रह चुके हैं, ने अर्जुन के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें ट्रॉफी सौंपी। जैसे ही अर्जुन का नाम विजेता के रूप में घोषित हुआ, उन्होंने खुशी से झूमते हुए अपने साथी प्रतिभागियों को गले लगाया।
विजेता घोषित होने के बाद अर्जुन बिजलानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, “मैं बस अब घर जाकर अपने बेटे को गले लगाना चाहता हूं। इस जीत से बड़ा कोई तोहफा नहीं हो सकता। मैं अपनी पत्नी का जन्मदिन मिस कर गया था, लेकिन अब यह जीत उसी के नाम है।” फिनाले में अर्जुन ब्लैक आउटफिट में नजर आए और पूरे आत्मविश्वास के साथ मंच पर उतरे।
शो में भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह की एंट्री ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं। हालांकि, पवन ने किसी निजी कारण से बीच में शो छोड़ दिया था। इसके बावजूद उनके बयानों और उपस्थितियों ने शो को खूब चर्चा में बनाए रखा।
अर्जुन बिजलानी की जीत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फैंस का उत्साह देखने लायक था। लोग लगातार उन्हें बधाई दे रहे हैं और #ArjunBijlaniWinner ट्रेंड कर रहा है।
अर्जुन बिजलानी टीवी जगत के जाने-माने चेहरे हैं। उन्होंने ‘नागिन’, ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’, ‘मिले जब हम तुम’, ‘परदेस में मिला कोई अपना’ और ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ जैसे कई लोकप्रिय शो में काम किया है। अपनी सादगी और मेहनत के दम पर उन्होंने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है।
ये भी पढ़े - ‘राइज एंड फॉल’ का आज ग्रैंड फिनाले, विनर को लेकर मचा घमासान
इस जीत के साथ अर्जुन बिजलानी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि मेहनत और आत्मविश्वास से हर ‘फॉल’ को ‘राइज’ में बदला जा सकता है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…