Rama Ekadashi 2025
Rama Ekadashi 2025 : हिन्दू धर्म में मान्यता के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष में रमा एकादशी का विशेष महत्व है। यह तिथि धन और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु को समर्पित है। दीपावली से ठीक पहले आने की वजह से यह एकादशी बहुत महत्त्वपूर्ण कही जाती है, इसलिए इस दिन की गई पूजा और रात में किए गए कुछ उपाय व्यक्ति की किस्मत बदल सकते हैं।
बता दें कि इस साल रमा एकादशी का व्रत आज यानी 17 अक्टूबर को रखा जा रहा है, तो आइए इस शुभ तिथि से जुड़े कुछ उपाय के बारे में जानते हैं---
रमा एकादशी की रात स्नान आदि से निवृत्त होकर साफ-सुथरे कपड़े पहनें। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की एक साथ पूजा करें। देसी घी का चौमुखी दीपक जलाएं। दीपक जलाने के बाद धन की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित 'श्री सूक्त' स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि श्री सूक्त के पाठ से मां लक्ष्मी की जल्द विशेष कृपा होती हैं।
अभी कार्तिक महीने चल रहा है, जिसमें तुलसी पूजा का बहुत महत्व है। ऐसे में रमा एकादशी की रात तुलसी के पौधे के नीचे एक घी का दीपक जरूर जलाएं। दीपक को पूरी रात जलता रहने दें। इसके बाद हाथ जोड़कर तुलसी माता से धन, सुख और सौभाग्य की कामना करें। तुलसी को विष्णु प्रिया कहा जाता है। इसलिए उनकी पूजा से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है।
आज पीपल के वृक्ष के नीचे एक घी का दीपक जलाएं। पीपल की परिक्रमा करते हुए 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होता है। साथ ही कर्ज से मुक्ति मिलती है।
भगवान विष्णु को पीले रंग चीजें बहुत प्रिय हैं। ऐसे में एकादशी की रात पूजा करने के बाद केला, हल्दी, बेसन के लड्डू और पीले वस्त्रों का दान करें। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि और ज्ञान की वृद्धि होती है।
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…
Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…
Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…