कोरोना में दो गज दूरी के साथ लाइफस्टाइल में इन बदलावों का होना जरूरी, ऐसे करें Covid से बचाव

कोरोना के न्यू वेरिएंट ने धीरे-धीरे भारत में पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा में भी कोरोना के मरीज मिलने शुरू हो गए हैं। ऐसे में आप अपनी लाइफस्टाइल और खान-पान में बदलाव करके अपना बचाव कर सकते हैं। जो आपकी सेहत को सुधारने और साथ में कोरोना जैसी बीमारी से आपको बचने में मदद करेगा। वो कैसे आइये जानते हैं।

रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाएं

डॉक्टर की माने तो कोरोना वायरस से बचाव के लिए सबसे जरूरी बात यह है कि हमें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाना चाहिए। कोरोना के होने के बाद लोगों की जीवनशैली पर काफी गहरा असर पड़ता है। इससे बचने के लिए आपको सबसे पहले शरीर से कमजोरी को भगाना होगा। इसके लिए नियमित व्यायाम करें साथ में सेहत के लिए जो लाभदायक हो वहीं खाना खाएं।  

इन सब्जियों और फलों का सेवन करें

खानपान में विटामिन सी से भरपूर चीजें जैसे नींबू, कीवी, संतरा, आंवला, अमरूद और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। हल्दी, अदरक, लहसुन और तुलसी जैसी प्राकृतिक चीजों का नियमित उपयोग करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।

इन चीजों को डेली डाइट में शामिल करें

प्रोटीन युक्त आहार जैसे दाल, अंडा, दूध और दही का सेवन भी जरूरी है। साथ ही पर्याप्त मात्रा में पानी पीना, नियमित व्यायाम करना, योग और प्राणायाम करना भी बहुत फायदेमंद है।

लाइफस्टाइल में ये बदलाव जरूरी

इसके अलावा मास्क पहनना, हाथों को बार-बार साबुन से धोना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचना और टीकाकरण कराना भी बहुत महत्वपूर्ण सुरक्षा उपाय हैं। पर्याप्त नींद लेना और तनाव से बचना भी शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

लुधियाना में तेज रफ्तार Tiago EV ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, 5 घायल

Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…

2 hours ago

नेपाल में लगातार बारिश से बढ़ा गंडक का जलस्तर, नदी किनारे बसे गांवों में बढ़ी चिंता

Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…

2 hours ago

RCB के कप्तान रजत पाटीदार को बड़ा सम्मान मिली मानद डॉक्टरेट की उपाधि

Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…

2 hours ago

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

2 hours ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

2 hours ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

3 hours ago