“हर पीड़ित को न्याय मिलेगा”- सीएम योगी का जनता से वादा, गोरखपुर में 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

Gorakhpur News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित जनता दर्शन में 250 से अधिक लोगों की समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जन समस्याओं का निस्तारण संवेदनशीलता और तत्परता के साथ किया जाए। सोमवार शाम गोरखपुर पहुंचे मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर में रात्रि प्रवास के बाद मंगलवार सुबह महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने जनता दर्शन का आयोजन किया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पारंपरिक अंदाज में कुर्सियों पर बैठे लोगों के पास खुद जाकर एक-एक व्यक्ति की समस्या को ध्यान से सुना। उन्होंने सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को न्याय दिलाया जाएगा और सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान कराने के लिए काम करेगी। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए त्वरित निस्तारण के कड़े निर्देश दिए।

संवेदनशीलता से करें समस्याओं का निस्तारण

सीएम योगी ने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि जन समस्याओं के निराकरण में तनिक भी लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि किसी के साथ भी अन्याय नहीं होना चाहिए और हर पीड़ित के साथ संवेदनशील व्यवहार अपनाते हुए उसकी सहायता की जानी चाहिए।

कमजोरों को परेशान करने वालों पर होगी कार्रवाई

जमीनी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री का रुख काफी सख्त रहा। उन्होंने अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले और कमजोरों को उजाड़ने वाले किसी भी सूरत में बख्शे न जाएं। ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे थे, जिन्हें सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि सरकार इलाज के लिए भरपूर मदद करेगी।

सीएम ने बच्चों को दी चॉकलेट

जनता दर्शन में कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ पहुंची थीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन बच्चों को प्यार-दुलार करते हुए चॉकलेट दी और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया। एक बच्ची जब कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए खड़ी हुई तो मुख्यमंत्री ने उसके माथे पर हाथ फेरकर आशीर्वाद देते हुए यह संदेश दिया कि उनके शासन में किसी को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

6 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago