डेढ़ साल की उम्र में धूमधाम से निकलेगी अनोखी बारात, एक साल पहले तय हो गया था रिश्ता!

UP News: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. हिंदू रीति-रिवाजों के साथ होने वाली इस शादी के बारे में जिसने भी सुना वो आश्चर्यचकित रह गया. लोगों को हैरान करने वाली यह शादी मेल और फीमेल डॉग की है. 11 जून यानी बुधवार को इस अनोखी शादी का आयोजन हिंदू रीति रिवाज से किया जाएगा.शादी से पहले बीते सोमवार को मंडप संस्कार हुआ और आज मायना संस्कार किया गया. अब बुधवार यानी कल दोनों की धूम धाम से शादी कराई जाएगी.

11 जून को निकलेगी बारात

दरअसल, ये अनोखी मुस्करा ब्लॉक के छानी बांध गांव से सामने आ रही है, जहां 11 जून को दूल्हा यानी मेल डॉग सेवानंद की अनोखी बारात निकलेगी. इस अनोखी बारात में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों को बुलावा भी भेजा गया है. श्री श्री 1008 संतोषानंद जी महाराज बाल योगी जूना अखाड़ा के पालतू कुत्ते सेवानंद की शादी जिले के ही गोहांड ब्लॉक के मुशाई मौजा की फीमेल डॉग (विचित्र कुमारी) के साथ की जा रही है. हिंदू रीति-रिवाज के साथ संपन्न होने वाली यह शादी अब पूरे जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है.

धूमधाम से की जा रही है शादी

मेल डॉग के मालिक संतोषानंद जी के मुताबिक, उन्होंने अपने पालतू कुत्ते सेवानंद की शादी संतोष मुनि जी की फीमेल डॉग विचित्र कुमारी से एक साल पहले तय की थी.बहुत छोटे से दोनों को पाला गया था. अब जब यह डेढ़ साल के हो गए हैं तो दोनों की शादी बड़े धूमधाम से की जा रही है. डीजे के साथ डांस करते हुए बारात जाएगी और फिर द्वारचार के बाद जयमाल का आयोजन होगा और बारातियों के खाने की भी व्यवस्था की जाएगी.

दो दिन से हो रहा है कार्यक्रम

वहीं, स्थानीय निवासी सिद्ध राम के मुताबिक, यह शादी अनोखी है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां श्री श्री 1008 संतोषानंद जी महाराज बाल योगी जूना अखाड़ा के कुत्ते की शादी के कार्यक्रम का पिछले दो दिन से आयोजन हो रहा है. विशाल प्रीति भोज में ग्रामीणों ने भोजन ग्रहण किया. अब 11 जून को गाजे-बाजे के साथ 200 बारातियों के साथ दूल्हा सेवानंद की बारात जाएगी,12 तारीख को सेवानंद अपनी दुल्हन विचित्र कुमारी को बड़ी धूमधाम के साथ विदा कर अपने साथ ले आएगा.

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

बेटी के अंतिम संस्कार में फूट-फूटकर रोईं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, CM हेमंत सोरेन भी हुए शामिल

झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी त्रिशा सिंह का…

10 minutes ago

गुलिस्तान बॉर्डर पर घमासान, पाकिस्तानी सैनिकों के चौकियां छोड़ने का दावा

Pakistan Afghanistan Border Clash: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया…

19 minutes ago

जम्मू-कश्मीर में किताबों पर क्यों लगा बैन? विधानसभा से लेकर हाई कोर्ट तक छिड़ी महाजंग, जानिए कारण

Jammu Kashmir Books Ban: जम्मू-कश्मीर में सरकारी लाइब्रेरी से हजारों किताबें हटाए जाने का मामला…

22 minutes ago

Trump on BRICS: ट्रंप का रुख क्यों बदला? BRICS में मोदी-Xi-पुतिन की तस्वीरों से क्यों बढ़ी हलचल?

Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…

36 minutes ago

बिहार: पर्यटन स्थल पर 6 युवकों ने महिला से की बदसलूकी और छेड़छाड़, कैमरे में कैद हुई घटना; केस दर्ज

Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…

45 minutes ago

फ्लाइट से पहले पायलट को नशे में मिलना पड़ा भारी, एयर इंडिया ने किया निलंबित

Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…

52 minutes ago