Categories: Others

गाजियाबाद में इलाज के दौरान मौत मामला : किसान नेता और मृतक के परिजनों ने घेरा यशोदा अस्पताल, इंसाफ की मांग

Ghaziabad News : गाजियाबाद में इलाज के दौरान मौत मामले के तूल पकड़ लिया है। पीड़ित परिवार लगातार अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है। एक बार फिर सोमवार को कौशांबी स्थित यशोदा सुपर हॉस्पिटल का घेराव किया गया। मुजफ्फरनगर से आये किसान नेताओं ने ये घेराव किया है। लोगों का आरोप है की उनके परिवार के लड़के के गलत इलाज से उसकी मौत हो गई। परिजनों ने 2 जून को भी अस्पताल का घेराव किया था। परिजन आज सीएमओ को मौके पर बुलाने के लिए कहने लगे जिसके बाद घेराव के दौरान मौके पर पहुंचे मुख्य चिकित्सा अधिकारी लोगों के पास बैठे रहे और बातचीत भी की। लॉ एंड ऑर्डर को ध्यान में रखते हुए भारी पुलिस फोर्स के साथ एसीपी भी मौके पर मौजूद रहे।

मुजफ्फरनगर से आया परिवार

जानकारी के मुताबिक, थाना कौशांबी स्थित यशोदा सुपर अस्पताल का मुजफ्फरनगर से आए लोगों ने घेराव किया। दरअसल, मुजफ्फरनगर के रहने वाले 35 साल के उज्जवल को 26 मई को हर्निया के ऑपरेशन के लिए एडमिट किया गया था। ऑपरेशन के बाद 2 जून की सुबह 1:31 पर उज्जवल की मौत हो गई थी। उसी दिन 2 जून को स्थानीय लोगों ने अस्पताल का घेराव किया था। पुलिस ने उज्ज्वल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते बिसरा प्रिजर्व किया गया था। उज्जवल मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत के बेटे गौरव टिकैत समेत भारतीय किसान यूनियन के अन्य लोग और परिजनों ने सोमवार को फिर अस्पताल का घेराव किया। उनकी मांग थी कि उनको इंसाफ मिले।

डॉक्टर का लाइसेंस कैंसिल हो- परिवार की मांग

सोमवार को अस्पताल के अंदर 600 लोगों की भीड़ जमा थी जिसमें महिलाओं की संख्या भी बहुत ज्यादा थी और सभी के हाथ में एक बैनर और पंपलेट था जिस पर लिखा था जस्टिस फॉर उज्जवल। वहां मौजूद लोगों की मांग है कि डॉक्टर को सजा दी जाए। इस दौरान मौके पर गाजियाबाद के सीएमओ अखिलेश मोहन भी पहुंचे और घेराव करने वाले लोगों से मिले। साथ ही हालात न बिगड़े इसके लिए एसीपी के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा। इसके बाद सभी की सहमति से एक कोर कमेटी बनाई जाएगी और मजिस्ट्रेट जांच के आधार पर रिपोर्ट सौंपी जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर समय से पीड़ित के हित में काम नहीं हुआ तो वो आगे भी धरने पर बैठेंगे।  

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

PM मोदी के साथ AI-मॉर्फ्ड तस्वीर पर दिल्ली HC का नोटिस, Dipke समेत अन्य से स्पष्टीकरण की मांग

Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…

6 minutes ago

हांगझोउ के ब्रॉन्ज से नागोया के सिल्वर तक, गुलवीर सिंह ने फिर बढ़ाया भारत का मान

Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…

14 minutes ago

KBC में पहुंचे आतंकी कसाब को फांसी दिलाने वाले वकील, लगे भारत माता के नारे, अमिताभ बोले- दुश्मन की औकात

KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…

38 minutes ago

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग

Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…

40 minutes ago

कांग्रेस के 5 वोट खिसके, BJP को मिले 65 वोट; अनुसुईया गोस्वामी बनीं कोटा की मेयर

Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…

59 minutes ago

बांका मामले पर JDU नेता हर्षवर्धन सिंह का बयान, बोले- महिला अपराध पर जीरो टॉलरेंस, दोषियों पर होगी कार्रवाई

Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…

1 hour ago