Ott platform
OTT releases this week: जैसे-जैसे जुलाई का महीना अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर धमाकेदार कंटेंट की बौछार देखने को मिल रही है। इस हफ्ते कई वेब सीरीज़ और फिल्में रिलीज़ हो रही हैं, जिनमें थ्रिलर से लेकर ड्रामा और रियल लाइफ स्टोरीज़ तक सब कुछ शामिल है। आइए नजर डालते हैं इस हफ्ते के प्रमुख ओटीटी रिलीज़ पर
25 जुलाई से जियो हॉटस्टार पर यह देख सकते हैं। इस राजनीतिक-थ्रिलर वेब सीरीज़ में कश्मीर की जटिल राजनीति और आम नागरिकों की ज़िंदगी को दिखाया गया है। ‘सरज़मीन’ एक युवा ऑफिसर की कहानी है, जो सच्चाई के लिए सत्ता और आतंक के बीच संघर्ष करता है।
25 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर ‘मंडाला मर्डर्स’ रिलीज होगी,यह एक सीरियल किलर की तलाश पर आधारित कहानी है, जो अजीब संकेत छोड़ता है। केस की तह में जाने वाले पुलिस ऑफिसर और एक पत्रकार की जोड़ी इस रहस्य को सुलझाने में जुटी है। शो का बैकग्राउंड स्कोर और सिनेमैटोग्राफी काफी प्रभावशाली है।
24 जुलाई यानी आज से अमेज़न प्राइम विडीयो पर यह देखी जाएगी। इसमें दक्षिण भारत की इस एक्शन फिल्म में रवि तेजा एक तेज युवा के रोल में हैं जो भ्रष्टाचार और सिस्टम के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ता है। दर्शकों को दमदार डायलॉग्स और एक्शन से भरपूर सीन देखने को मिलेंगे।
27 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह सीरीज़ एक ग्रुप ऑफ फ्रेंड्स की कहानी है जो एक खतरनाक गेम खेलते-खेलते भूतिया घटनाओं में फंस जाते हैं। यूथ ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए बनी ये सीरीज़ डर और हंसी का मजेदार मिश है।
आज यह डिज्नी हॉटस्टार पर आ रही हैं। इस शो में बच्चों की दुनिया, उनकी पढ़ाई और स्कूल लाइफ को हल्के-फुल्के अंदाज़ में दिखाया गया है। माता-पिता और बच्चों के लिए एक मनोरंजक और संदेशपूर्ण शो।
ये भी पढ़े: गाजियाबाद में गौशाला अंडरपास की जलभराव समस्या का होगा समाधान, विधायक संजीव शर्मा ने उठाया कदम
इस हफ्ते का ओटीटी लाइनअप हर मूड के लिए कुछ न कुछ लेकर आया है—चाहे आप थ्रिलर पसंद करते हों या फैमिली ड्रामा। पॉपकॉर्न तैयार रखें, और इन नई रिलीज़ के साथ अपने घर को बना दीजिए मिनी थिएटर!
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…
Bawal Sector 3 Fire News: रेवाड़ी के बावल औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार देर रात अचानक…
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…