Categories: Others

गाजियाबाद में गौशाला अंडरपास की जलभराव समस्या का होगा समाधान, विधायक संजीव शर्मा ने उठाया कदम

Ghaziabad News : शहर के गौशाला अंडरपास में बारिश के दौरान होने वाली जलभराव की समस्या का जल्द समाधान हो सकता है। गाजियाबाद विधायक संजीव शर्मा ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने इस समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का निर्देश दिया है, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में होने वाली असुविधा से निजात मिल सके।

स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी

विधायक संजीव शर्मा के मीडिया सलाहकार अजय चोपड़ा ने बताया कि विधायक क्षेत्र की जनता को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। गौशाला अंडरपास में जलभराव की समस्या से वह पूरी तरह अवगत हैं। इस अंडरपास में बरसात के समय पानी भर जाने से न केवल स्थानीय लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है, बल्कि कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

श्रद्धालुओं को भी करना पड़ रहा असुविधा का सामना

संजीव शर्मा ने नगर आयुक्त को लिखे पत्र में उल्लेख किया कि गौशाला अंडरपास उनके विधानसभा क्षेत्र में स्थित है और इसके निकट ही ऐतिहासिक दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर है, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर कॉरिडोर निर्माण का कार्य भी चल रहा है। अंडरपास में जलभराव के कारण मंदिर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है।

विधायक ने किया अनुरोध

विधायक ने इस समस्या की गंभीरता पर जोर देते हुए नगर आयुक्त से अनुरोध किया है कि गौशाला अंडरपास में जलभराव की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस पहल से न केवल स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में यातायात व्यवस्था भी सुगम हो सकेगी।

कपिल महरा गाजियबाद

ये भी पढ़े-‘I love you’ के बाद भूलकर भी न दें OTP, यूपी पुलिस की सैयारा अंदाज में लोगों से अपील

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

11 hours ago