उत्तर प्रदेश

‘I love you’ के बाद भूलकर भी न दें OTP, यूपी पुलिस की सैयारा अंदाज में लोगों से अपील

UP Traffic Police : बदलते दौर में साइबर ठग हो या चोर हर तरह से लोगों को ठगने के तरीके लेकर आते हैं। साइबर ठगी से लोगों को सचेत करने वाली यूपी पुलिस ने भी अब लोगों को जागरूक करने के लिए नई तरकीब निकाली है। सैयारा मूवी का क्रेज इन दिनों बहुत चल रहा है। इस मूवी को देखने के बाद कोई रो रहा है तो कोई पागलों की तरह करना शुरू हो गया है। यूपी पुलिस ने इसी मूवी को आधार बनाकर लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।


आपको बता दें कि यूपी पुलिस ने सबसे पहले हेलमेट को लेकर लोगों को जागरूक किया जिसमें उन्होंने लिखा कि हेलमेट पहनिए, सैयारा को भी पहनाइए…वरना रोमांस से पहले ही रोडमैप बदल सकता है। मोहब्बत में सेफ्टी ज़रूरी है! जिसके बाद से यूपी पुलिस का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स को यूपी पुलिस ये अंदाज काफी पसंद भी आ रहा है। एक और पोस्ट फिर यूपी पुलिस ने डाला है जिसमें इस बार साइबर ठगी से लोगों को बचने की हिदायत दी है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल यूपी पुलिस का पोस्ट

सैयारा का इन दिनों अलग ही क्रेज देखने को मिल रहा है। यूपी पुलिस ने इस मौके का फायदा उठाया और लोगों को सतर्क करने के लिए गजब का मीम बना डाला जो अब सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। यूपी पुलिस ने एक फोटो एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया है जिसमें एक तरफ लड़की और दूसरी तरफ साइबर ठग दिख रहा है। उस पोस्टर पर लिखा है, ‘कहीं आपका ऑनलाइन सैयारा साइबर ठग न निकल जाए, सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।’ वहीं कैप्शन में लिखा है, ‘सैयारा से स्कैम ना हो जाए यारा, सैयारा देखकर लोग सिनेमाघरों में बेहोश हो रहे हैं लेकिन असली बेहोशी तब होगी, जब ‘I love you’ के बाद ‘OTP भेजो प्लीज़’ आएगा और अकाउंट का बैलेंस ₹0 दिखाएगा। दिल दें, OTP नहीं।’

लोग कर रहे जमकर रिएक्ट

आपने अभी जो पोस्ट देखा उसे यूपी पुलिस ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 3 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है। पोस्ट देखने के बाद लोगों ने जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ना दिल दूंगा, ना ओटीपी, जो पहनाने आएगी टोपी उखाड़ लूंगा उसकी चोटी। दूसरे यूजर ने लिखा- डिपेंड करता है आप OTP दिल के सैयरा को दे रहे या पैसे के यारा को ….

ये भी पढ़े- गाजियाबाद में गौशाला अंडरपास की जलभराव समस्या का होगा समाधान, विधायक संजीव शर्मा ने उठाया कदम

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago