Trending

रामलला के बाद तिरुपति बालाजी के मंदिर में चोरी का खुलासा, ACB की रेड के बाद करोड़ों का सोना-चांदी बरामद

Tirupati Balaji Temple ACB Raid: आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) से जुड़े एक अधिकारी के खिलाफ एंटी-करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई से हड़कंप मच गया है। TTD के डिप्टी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (Dy EO) मेंडु लोकनाथम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। उनके और रिश्तेदारों से जुड़े कई ठिकानों पर हुई तलाशी में करीब 5 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है।

रेड में क्या-क्या मिला

ACB की टीमों ने तिरुपति में लोकनाथम और उनके रिश्तेदारों से जुड़े कई ठिकानों पर एक साथ तलाशी ली। इस दौरान अधिकारियों को 2 किलो सोना, 6.5 किलो चांदी और 12.5 लाख रुपये नकद मिले। इसके अलावा कई मकान, प्लॉट और अन्य संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए। जांच में लोकनाथम की पत्नी और बेटे के नाम पर दर्ज कुछ संपत्तियों और चार फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़े दस्तावेज भी सामने आए हैं। ACB के मुताबिक, बरामद संपत्तियों की शुरुआती अनुमानित कीमत करीब 5 करोड़ रुपये है।

CBI की जांच से मिला था इनपुट

ACB की यह कार्रवाई तिरुपति के प्रसिद्ध लड्डू में मिलावट के आरोपों से जुड़ी CBI जांच के बाद सामने आई जानकारी के आधार पर की गई। CBI ने अपनी जांच पूरी कर चार्जशीट दाखिल करने के बाद कुछ TTD कर्मचारियों की कथित संपत्तियों से संबंधित जानकारी ACB के साथ साझा की थी।

कौन हैं मेंडु लोकनाथम

मेंडु लोकनाथम लंबे समय से TTD में कार्यरत हैं। उन्होंने वर्ष 1989 में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर नौकरी शुरू की थी। इसके बाद वरिष्ठ सहायक, अधीक्षक और असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के पदों पर काम करते हुए डिप्टी एग्जीक्यूटिव ऑफिसर बने। फिलहाल वह तिरुमाला मंदिर से जुड़े इस महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत थे।

जांच अभी जारी

ACB ने मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया है। एजेंसी अब यह पता लगाने में जुटी है कि लोकनाथम की घोषित आय के मुकाबले इतनी संपत्ति कैसे जमा हुई। फिलहाल सामने आए आरोपों की जांच जारी है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/satyendra-jain-bail-delhi-jal-board-stp-tender-case/

Lavanya Dayal

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

16 minutes ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

46 minutes ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

1 hour ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

1 hour ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

2 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

2 hours ago