Thursday, Aug 27

होम = Breaking = Toxic ने पहले दिन कमाई के उड़ाए होश, यश की फिल्म ने रचा इतिहास

Toxic ने पहले दिन कमाई के उड़ाए होश, यश की फिल्म ने रचा इतिहास

Toxic Day 1 Collection: यश की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर ऐसा धमाका किया है, जिसने ट्रेड के सारे अनुमान पीछे छोड़ दिए। पहले दिन की कमाई ने न सिर्फ 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी 140 करोड़ के पार पहुंच गया। खास बात ये है कि ‘A’ रेटिंग के बावजूद फिल्म ने उम्मीद से कहीं बेहतर शुरुआत की है।

Toxic की देशभर में बंपर ओपनिंग

यश की ‘Toxic’ ने रिलीज के पहले ही दिन उम्मीदों से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत में ₹101 करोड़ नेट और करीब ₹120 करोड़ ग्रॉस का कलेक्शन किया। इसमें हिंदी वर्जन का सबसे बड़ा योगदान रहा, जिसने अकेले ₹55 करोड़ की कमाई की।

हिंदी वर्जन ने संभाली कमाई की कमान

‘Toxic’ के कन्नड़ वर्जन की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। अच्छी ऑक्यूपेंसी के बावजूद यह ₹25 करोड़ का आंकड़ा पार नहीं कर सका। वहीं, तेलुगु डब्ड वर्जन ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए पहले दिन ₹11 करोड़ नेट कमाए। इसके साथ ही ‘Toxic’ इस साल भारत में किसी फिल्म की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन गई। इससे आगे सिर्फ ‘Dhurandhar 2’ है, जिसने ₹103 करोड़ की रिकॉर्ड शुरुआत की थी।

स्टारकास्ट और कंटेंट को लेकर भी चर्चा में Toxic

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘Toxic’ में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। रिलीज से पहले और बाद में फिल्म अपने हॉट और इंटीमेट सीन्स के साथ-साथ महिलाओं के चित्रण को लेकर भी चर्चा में रही। CBFC ने फिल्म को बिना किसी कट के ‘A’ सर्टिफिकेट दिया है।