Indore Water Crisis
Indore Water Crisis: देश के सबसे स्वच्छ शहर कहे जाने वाले इंदौर से एक बार फिर डराने वाली खबर सामने आई है। भागीरथपुरा इलाके में दूषित पेयजल पीने से बीमारियों और मौतों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को 60 वर्षीय गीता बाई धुरकर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जिससे इलाके में दहशत और गुस्सा दोनों चरम पर हैं।
बीते करीब 9 दिनों से भागीरथपुरा में उल्टी-दस्त का प्रकोप फैला हुआ है। हालात ऐसे रहे कि कई घरों में एक साथ कई लोग बीमार पड़ गए। गीता बाई भी इसी प्रकोप की चपेट में आई थीं। परिजनों के अनुसार, समय पर इलाज मिलने से उनके बेटे और भतीजे की जान तो बच गई, लेकिन अधिक उम्र और लगातार दस्त-उल्टी के कारण गीता बाई की हालत बिगड़ती चली गई और शरीर में पानी की भारी कमी से उनकी मौत हो गई।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अब तक 1400 से ज्यादा लोग बीमार हो चुके हैं।
272 मरीज अस्पताल में भर्ती किए गए
71 मरीज ठीक होकर घर लौटे
201 मरीज अभी भर्ती, जिनमें 32 ICU में हैं
स्थानीय लोगों का दावा है कि अब तक 6 माह के बच्चे समेत 15 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि प्रशासन ने आधिकारिक तौर पर कम संख्या बताई है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने पुष्टि की है कि पेयजल पाइपलाइन में लीकेज के कारण पानी दूषित हुआ। जांच में सामने आया कि एक पुलिस चौकी के पास मुख्य पाइपलाइन में लीकेज था, जिसके ऊपर शौचालय बना हुआ है। इसी वजह से गंदगी पानी में मिल गई और सैकड़ों लोग बीमार हो गए।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से नलों से बदबूदार और गंदा पानी आ रहा था। कई बार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब जब जानें जा चुकी हैं, तब जाकर जांच और दावे किए जा रहे हैं।
प्रशासन का कहना है कि पानी के सैंपल जांच में भेजे गए हैं और इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई और शुद्ध पेयजल की तत्काल व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें: Horoscope 2 January 2026: आज का दिन लव, करियर और स्वास्थ्य के लिहाज से कैसा रहेगा, जानें पूरी डिटेल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…