Rekha Arya Husband Statement
Rekha Arya Husband Statement: उत्तराखंड की राजनीति में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो में उन्होंने ऐसा बयान दिया, जिसने न सिर्फ महिलाओं की गरिमा पर सवाल खड़े किए, बल्कि सियासी गलियारों में भी तूफान ला दिया।
वायरल वीडियो सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के शीतलाखेत मंडल का बताया जा रहा है। यहां गिरधारी लाल साहू कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक युवक से उसकी शादी को लेकर सवाल किया। युवक के अविवाहित होने पर मंत्री के पति ने कहा कि “बिहार में 20-25 हजार में लड़की मिल जाती है, हमारे साथ चलो, तुम्हारी शादी करवा देंगे।”
यहीं नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अब लड़कियों की कोई कमी नहीं है। इस बयान के सामने आते ही राजनीतिक माहौल गरमा गया। कांग्रेस ने इस वीडियो को साझा करते हुए बीजेपी और मंत्री के पति पर तीखा हमला बोला। कांग्रेस का कहना है कि यह बयान महिलाओं के प्रति असंवेदनशील और अपमानजनक सोच को दर्शाता है।
गौर करने वाली बात यह है कि अब तक न तो मंत्री रेखा आर्य की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है और न ही उनके पति ने अपने बयान पर सफाई दी है। इससे पहले भी गिरधारी लाल साहू का नाम विवादों से जुड़ चुका है। अब सवाल यह उठ रहा है कि महिला सशक्तिकरण से जुड़ी मंत्री के परिवार में इस तरह की सोच पर क्या कार्रवाई होगी, या मामला यूं ही ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
ये भी पढ़ें: इंदौर में ज़हरीला पानी बना काल! एक और मौत, 32 जिंदगियां जूझ रही ICU में, सामने आए डराने वाले आंकड़े
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…
Gyanesh Kumar SIR Petition: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान चुनावी प्रक्रिया से जुड़े कथित…
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…