देश

नवरात्र व दशहरा पर यातायात व्यवस्था: जानें कौन-से रास्ते रहेंगे बंद और कहां होगी पार्किग

Navratri 2025 : नवरात्र और दशहरा के दौरान शहर में भीड़भाड़ से बचने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित आवागमन उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। यह व्यवस्था 2 अक्टूबर तक लागू रहेगी। जिलाधिकारी की स्वीकृति के बाद परिवहन विभाग द्वारा भेजा गया रूट चार्ट लागू कर दिया जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने पर चालान और जुर्माने की कार्रवाई भी होगी।

यातायात में बड़े बदलाव

वन-वे व्यवस्था: महेशबाबू चौक से जूरनछपरा की ओर वाहन जाएंगे, लेकिन वापसी उसी मार्ग से नहीं होगी। इसी प्रकार समाहर्ता आवास मोड़ से इमलीचट्टी होकर माड़ीपुर पुल व महेशबाबू चौक की ओर गाड़ियां जाएंगी, मगर उसी रास्ते लौटना वर्जित रहेगा।

देवी मंदिर के पास: हरिसभा चौक से कोई वाहन देवी मंदिर की ओर नहीं जाएगा। यहां केवल पैदल श्रद्धालुओं को जाने की अनुमति होगी। कल्याणी चौक से आने वाले वाहन छोटी कल्याणी तक ही जा सकेंगे। आगे से जिला स्कूल में पार्किग कर पैदल मंदिर जाना होगा।

कौन से प्रतिबंधित रास्ते है

  • मुखर्जी सेमिनरी स्कूल रोड, एलआईसी लेन, गुरुद्वारा से सटे रास्ते, विमेन्स हॉस्टल रोड और रज्जू साह लेन में वाहनों का प्रवेश नहीं होगा।
  • केदारनाथ रोड से जवाहरलाल रोड पर आवागमन बंद रहेगा।
  • जीरोमाइल से अखाड़ाघाट की ओर वाहनों का प्रवेश पूरी तरह रोका जाएगा।
  • थाना चौक से सीधे कल्याणी चौक नहीं जा सकेंगे, बल्कि तिलक मैदान होते हुए जाना होगा।
  • अघोरिया बाजार से हरिसभा चौक की ओर कोई गाड़ी आगे नहीं जाएगी।

मूर्ति विसर्जन और भारी वाहनों पर प्रतिबंधन

अखाड़ाघाट पुल के उत्तर की ओर से आने-जाने वाले सभी वाहनों पर रोक रहेगी। केवल जरूरी सेवाओं को ही छूट दी जाएगी। शहर में किसी भी भारी वाहन का प्रवेश नहीं होगा। केवल सरकारी बसें ही निर्धारित मार्ग से स्टैंड तक जाएंगी।

क्या है वैकल्पिक मार्ग

पुरानी बाजार नाका से गोला रोड दुर्गा मंदिर की ओर वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। वैकल्पिक रास्ता प्रभात सिनेमा मोड़ होकर छाता बाजार चौक तक रहेगा। पंकज मार्केट की ओर जाने वाले वाहनों को न्यू मार्केट की तरफ मोड़कर जवाहरलाल रोड में निकाला जाएगा।दरभंगा और मधुबनी जाने वाली बसें जीरोमाइल–अहियापुर चौक होकर निकलेंगी, जबकि सीतामढ़ी जाने वाली बसें मेडिकल ओवरब्रिज से होकर जाएंगी।

पार्किग की सुविधा

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई जगह पार्किग की व्यवस्था की गई है—

  • खुदीराम बोस स्टेडियम, कंपनीबाग
  • एलएस कॉलेज
  • जिला स्कूल
  • महिला शिल्प कला भवन (बनारस चौक)
  • आरडीएस कॉलेज
  • बीबी कॉलेजिएट
  • डीएन हाईस्कूल

ये भी पढ़ेLadakh Protest :आज लेह और कारगिल बंद, तोड़फोड़, पथराव….जानें आंदोलन के बिगड़ने की असली कहानी

नवरात्र (Navratri 2025 ) और दशहरा पर मां दुर्गा के दर्शन को निकलने से पहले निर्धारित रूट की जानकारी जरूर ले लें। नियमों का पालन करने से यात्रा सुगम होगी और जुर्माने से भी बचा जा सकेगा।

Shweta Gupta

Recent Posts

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

12 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

17 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

2 hours ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago