UP News
UP News : उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिसंडा थाना क्षेत्र के अतर्रा रोड स्थित एक टायर की दुकान में अचानक आग लगने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई। हादसे में मां-बेटी की मौके पर मौत हो गई, जबकि पिता और बेटा गंभीर रूप से झुलस गए हैं और उनका इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार, रामनिहोर साहू का परिवार दुकान से सटे मकान में रहता था। वे टायर, पंचर बनाने और बैटरी बिक्री का काम करते थे। बताया जा रहा है कि देर रात अचानक दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में लपटों ने पूरी दुकान और घर को अपनी चपेट में ले लिया।
आग इतनी तेजी से फैली कि परिवार के चारों सदस्य अंदर ही फंस गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। टीम ने घर की दीवार तोड़कर सभी को बाहर निकाला, लेकिन तब तक वे बुरी तरह झुलस चुके थे।
अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने रामनिहोर की पत्नी संगीता और बेटी को मृत घोषित कर दिया। वहीं रामनिहोर साहू और उनका बेटा को गंभीर हालत में इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।
पीड़ित परिवार का कहना है कि आग लगने से उनकी करीब 25 लाख रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई है। दुकान का सारा सामान, गृहस्थी की चीजें और जीवन भर की कमाई सब कुछ राख में बदल गया। अब परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है।
DSP सौरभ सिंह ने बताया कि बिसंडा कस्बा क्षेत्र में टायर व्यापारी के घर में आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। चारों लोगों को बाहर निकाला गया। हादसे में मां-बेटी की मृत्यु हो चुकी है, जबकि पिता और पुत्र का उपचार जारी है।
ये भी पढ़े - प्राण प्रतिष्ठा के बाद अब ध्वज लहराने की तैयारी, PM मोदी फहराएंगे 22 फीट का धर्म ध्वज
शिवराज अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा, थाना बिसंडा क्षेत्र में 24 अक्टूबर की रात टायर व्यापारी के घर और दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से जेसीबी के माध्यम से दीवार तोड़कर भीतर फंसी मां-बेटी को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया। पिता-पुत्र को भी रेस्क्यू किया गया।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मां-बेटी की दुखद मृत्यु हो गई, जबकि पिता-पुत्र का उपचार जारी है।
फायर ब्रिगेड और पुलिस विभाग आग लगने के कारणों की जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक जांच में बताया गया है कि दुकान के अंदर टायर, बैटरियां और पेट्रोल रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से भड़क गई।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…