Train Ticket Price Hike: ट्रेन से सफर करने वालों को भारतीय रेलवे ने बड़ा झटका दिया है। रेल मंत्रालय के मुताबिक 1 जुलाई से मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के नॉन-एसी क्लास का किराया प्रति किलोमीटर एक पैसा और AC क्लास के टिकट का किराया दो पैसे प्रति किलोमीटर बढ़ा दिया गया है।
दरअसल, रेल मंत्रालय की ओर से 24 जून को प्रस्तावित किराया संशोधन के संकेत दिए गए थे। हालांकि, ट्रेनों और श्रेणी के मुताबिक किराए के बढ़ने वाला आधिकारिक नोटिफिकेशन सोमवार को जारी किया गया है। वहीं, प्रतिदिन यात्रा करने वाले यात्रियों का भी ध्यान रखा गया है, जिसमें उपनगरीय ट्रेनों और मासिक सीजन टिकटों यानी MST के किराए में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं, साधारण द्वितीय श्रेणी के किराए में 500 किलोमीटर तक की दूरी के लिए कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि इससे ज्यादा दूरी के लिए टिकट की कीमतों में प्रति किलोमीटर आधा पैसे की बढ़ोतरी की गई है। इसके बाद साधारण स्लीपर क्लास और प्रथम श्रेणी के यात्रियों को भी एक जुलाई से प्रति किलोमीटर आधा पैसा (Train Ticket Price Hike) ज्यादा देना होगा।
मंत्रालय की ओर जारी प्रेस नोट में कहा गया,”किराए में संशोधन राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, वंदे भारत, तेजस, हमसफर, अमृत भारत, महामना, गतिमान, अंत्योदय, जन शताब्दी, युवा एक्सप्रेस, एसी विस्टाडोम कोच, अनुभूति कोच और साधारण गैर-उपनगरीय सेवाओं जैसी प्रीमियर और विशेष ट्रेन सेवाओं पर भी लागू होगा।
यह भी पढ़ें:
https://newsindia24x7.tv/bihar/bihar-news-rejuvenation-of-waqf-properties-nitish-government-gave-new-impetus-to-minority-development-5560/
इतना ही नहीं, “संशोधित किराया 01.07.2025 को या उसके बाद बुक किए गए टिकटों पर लागू होगा। इस तारीख से पहले जारी किए गए टिकट बिना किसी किराया समायोजन के मौजूदा किराए पर वैध रहेंगे। PRS,UTS और मैनुअल टिकटिंग सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है।” मंत्रालय के मुताबिक, सहायक शुल्कों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। जबकि रिजर्वेशन शुल्क, सुपरफास्ट अधिभार और अन्य शुल्क में बदलाव नहीं किया गया है।
वहीं, 501 से 1500 किलोमीटर का सफर करने वाले यात्रियों को सेकंड क्लास के कोच के लिए 5 रुपए ज्यादा देने होंगे, जबकि 1501 से 2500 किलोमीटर तक सफर करने पर दस रुपए किराया बढ़ेगा। इसके अलावा 2501 से 3000 किलोमीटर तक के सफर के लिए 15 रुपए टिकट किराए के दाम बढ़ जाएंगे।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…