शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ीं मुश्किलें
Shankaracharya Swami Avimukteshwarananda: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को बड़ा कानूनी झटका लगा है। यौन शोषण से जुड़े गंभीर आरोपों पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए FIR दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश एडीजे रेप एवं पॉक्सो स्पेशल कोर्ट ने सुनवाई के बाद जारी किया है।
ADJ पॉक्सो एक्ट कोर्ट के जज विनोद कुमार चौरसिया ने अपने आदेश में स्पष्ट किया कि स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और उनके शिष्य स्वामी मुकुंदानंद गिरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिवत जांच की जाए। अदालत के निर्देश के बाद अब झूंसी थाना पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर विवेचना शुरू करेगी। माना जा रहा है कि इस आदेश से शंकराचार्य की कानूनी चुनौतियां और बढ़ सकती हैं।
यह मामला तब सामने आया जब शाकुंभरी पीठाधीश्वर और श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट से जुड़े आशुतोष ब्रह्मचारी ने 28 जनवरी को अदालत में धारा 173(4) के तहत अर्जी दाखिल की। उन्होंने आरोप लगाया कि शंकराचार्य के आश्रम में नाबालिग बच्चों के साथ यौन शोषण किया जाता रहा है। आशुतोष ब्रह्मचारी ने अदालत में एक सीडी सौंपने का भी दावा किया, जिसमें कथित सबूत होने की बात कही गई।
मामले में 13 फरवरी को आरोप लगाने वाले दोनों नाबालिगों के बयान अदालत में वीडियोग्राफी के साथ दर्ज किए गए। कोर्ट ने पुलिस की प्रारंभिक रिपोर्ट को भी संज्ञान में लिया। सभी पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा था, जिसे अब जारी कर दिया गया है।
कोर्ट के फैसले के बाद आशुतोष ब्रह्मचारी ने संतोष जताते हुए कहा कि उन्हें न्याय मिला है। उन्होंने घोषणा की कि वह प्रयागराज से विद्या मठ वाराणसी तक पैदल “सनातन यात्रा” निकालेंगे और आम लोगों के सामने सच्चाई रखेंगे। उनका आरोप है कि विद्या मठ में ही नाबालिग बच्चों के साथ शोषण की घटनाएं हुई थीं। यह मामला अब जांच के अहम दौर में प्रवेश कर चुका है और आने वाले दिनों में पुलिस कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।
ये भी पढ़ें: मुहूर्त खत्म, इंतजार शुरू! मार्च में कब लगेगा खरमास, क्यों नहीं होंगे विवाह और शुभ काम, जानें पूरा कारण
India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…
Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…
Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…
Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…
Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…
UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…