Categories: Others

ट्रंप लंबा-चौड़ा पोस्ट कर नोबल पुरस्कार के लिए रोए, समर्थन में कूदा पाकिस्तान, बताया Peace Prize का असली हकदार

Donald Trump Wants Noble Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार के लिए अपनी इच्छा अब जग जाहिर कर दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर लिखा है कि उनको पुरस्कार मिलेगा नहीं लेकिन वो चाहते हैं कि उन्हें मिले। वहीं ट्रंप को अब पाकिस्तान का साथ मिल गया है। पाक सरकार ने 2026 नोबेल पुरस्कार के लिए ट्रंप के नाम का आधिकारिक रूप से समर्थन किया है।

क्या बोले ट्रंप

ट्रंप ने लिखा है- यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि मैंने विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ मिलकर कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और रवांडा गणराज्य के बीच एक शानदार संधि की व्यवस्था की है, जो कि अन्य युद्धों की तुलना में कहीं अधिक हिंसक रक्तपात और मौत के लिए जाना जाता है और दशकों तक चलता रहा है। रवांडा और कांगो के प्रतिनिधि सोमवार को वाशिंगटन में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के लिए आएंगे। यह अफ्रीका के लिए एक महान दिन है। मुझे इसके लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा।

मुझे नोबेल चाहिए

ट्रंप आगे लिखते हैं कि मुझे भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा, मुझे सर्बिया और कोसोवो के बीच युद्ध रोकने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा, मुझे मिस्र और इथियोपिया के बीच शांति बनाए रखने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा। नहीं, मुझे नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलेगा चाहे मैं कुछ भी करूं, जिसमें रूस/यूक्रेन और इजरायल/ईरान शामिल हैं, जो भी परिणाम हों, लेकिन लोग जानते हैं और मेरे लिए यही मायने रखता है।

समर्थन में आया पाकिस्तान

पाकिस्तान ने डोनाल्ड ट्रंप का नाम 2026 नोबेल शांति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है। पाकिस्तान की सरकार ने आधिकारिक तौर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया। पाकिस्तान का कहना है कि ट्रंप की वजह से भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर हुआ।

Wasif khan

वासिफ ख़ान एक अनुभवी पत्रकार हैं जो वर्तमान में newsindia24x7.tv में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने नोएडा की साधना एकेडमी से पत्रकारिता में डिप्लोमा प्राप्त किया है और 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं। वासिफ की विशेष रुचि राजनीति, इतिहास और अपराध से जुड़ी खबरों में है, और वे इन विषयों पर गहराई से रिपोर्टिंग करते हैं। वर्तमान में, वे News India के डिजिटल विभाग में कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम कर रहे हैं, जहां वे समाचारों को आकार देने और पाठकों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उनकी पत्रकारिता में गहरी दिलचस्पी और समर्पण ने उन्हें इस क्षेत्र में एक मजबूत पहचान दिलाई है, और वे अपने काम के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

13 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

41 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

1 hour ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago