दुनिया

पुतिन-किम को साथ देख भड़के ट्रंप, लगाया आरोप, बोले- अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के लिए शुभकामनाएं !

Donald Trump US : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रुस के व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग को साथ देखने के बाद काफी तिलमिला उठे है। ट्रंप ने उन को लेकर तंज कसते हुए कहा है कि अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के लिए व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।

पोस्ट शेयर कर भड़के डोनाल्ड ट्रंप

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth पर एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने कहा, ”बड़ा सवाल यह है कि क्या चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग उस ‘खून’ का जिक्र करेंगे जो अमेरिका ने उनके देश की आजादी के लिए बहाया था। चीन की जीत में कई अमेरिकियों ने अपनी जान गंवाई। मैं उम्मीद करता हूं कि उनकी बहादुरी और बलिदान को याद किया जाएगा! अमेरिका के खिलाफ साजिश रचने के लिए व्लादिमीर पुतिन और किम जोंग को मेरी तरफ से शुभकामनाएं।”

भारत पर टैरिफ नहीं लगाता तो वे ऑफर भी नहीं देते

बता दें कि भारत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ का विरोध हो रहा है। इसी बीच अब ट्रंप ने फिर भारत पर टैरिफ को लेकर बड़ा बयान दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने स्कॉट जेनिंग्स के साथ पॉडकास्ट में कहा कि टैरिफ लगने के बाद भारत ने मुझे ऑफर दिया था। अब भारत पर और टैरिफ नहीं लगेगा। अब और टैरिफ नहीं। अगर मैं भारत पर टैरिफ नहीं लगाता तो वे ऑफर भी नहीं देते।

इससे पहले ट्रंप ने कहा था कि भारत ने सभी टैरिफ को ‘शून्‍य’ करने की पेशकश की थी, जबकि उन्‍होंने यह भी कहा था कि अब बहुत देर हो चुकी है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्‍ट में कहा था कि कुछ लोग यह समझते हैं कि हम भारत के साथ बहुत कम व्‍यापार करते हैं, लेकिन वे हमारे साथ बहुत ज्‍यादा व्‍यापार करते हैं वे हमे भारी मात्रा में सामान बेचते हैं, लेकिन हम उन्‍हें बहुत कम सामान बेचते हैं।

ये भी पढ़े : Weather Update: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट जारी, यमुना का जलस्तर खतरे के पार, जानें आज का मौसम

Kajal Sharma

Recent Posts

Trump-Xi Meet: ट्रंप और शी जिनपिंग की बैठक में क्या-क्या हुआ? जानें प्रमुख बातें

Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…

31 seconds ago

UAE की कंपनी में बॉस ने कर्मचारियों को तोहफे में बांटे iPhone

UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…

5 minutes ago

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

39 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

1 hour ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago