India China 100 Percent Tariff: अमेरिका में पास हुए एक नए बिल के बाद भारत पर फिर टैरिफ बढ़ने का खतरा मंडराने लगा है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर भारी टैरिफ लगाने का अधिकार देने वाले बिल पास हो गया है। इसका सीधा असर रूस से बड़े पैमाने पर ऊर्जा खरीदने वाले भारत और चीन जैसे देशों पर पड़ सकता है।
अमेरिका का यह कानून रूस से तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 प्रतिशत तक टैरिफ लगाने की इजाजत देता है। अमेरिकी प्रतिनिधि सभा में हुई बहस के दौरान भारत और चीन को रूस से ऊर्जा खरीदने वाले बड़े देशों के तौर पर खास तौर पर चर्चा में रखा गया। अगस्त में अमेरिकी सीनेट से पास हुए ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026’ को बुधवार शाम हाउस ने 262-159 वोटों से मंजूरी दे दी। अब यह कानून बनने के लिए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पास जाएगा।
इस कानून में रूसी अधिकारियों, वित्तीय संस्थानों और बैंकिंग अधिकारियों के खिलाफ प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाने का भी प्रावधान है। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस के पेट्रोलियम के पांच प्रमुख आयातकों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया गया है। हालांकि, उन देशों को छूट मिल सकती है जो रूस से होने वाले नेचुरल गैस आयात को 15 फीसदी से कम रखते हैं और इसे और घटाने के लिए ठोस कदम उठा रहे हैं। भारत और चीन रूस से कच्चे तेल के बड़े खरीदारों में शामिल हैं, इसलिए अमेरिकी संसद में हुई बहस के दौरान इन दोनों देशों पर इस प्रावधान के संभावित असर की चर्चा हुई। हालांकि, बिल अपने आप किसी देश के उत्पादों पर 100 फीसदी टैरिफ लागू नहीं करता। टैरिफ लगाने का फैसला और उसका क्रियान्वयन राष्ट्रपति ट्रंप के अधिकार क्षेत्र में होगा।
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…