Breaking

युद्ध के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ईरान के तेल पर कब्जा मेरी पसंदीदा चीज; खार्ग द्वीप भी ले सकता हूं

Iran War News: ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ने वैश्विक समुदाय में हलचल बढ़ा दी है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में कहा कि वह ईरान के तेल पर अमेरिका का कंट्रोल चाहते हैं और इसके लिए कई विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका खार्ग द्वीप पर भी कब्जा कर सकता है, जिसे ईरान का अहम तेल केंद्र माना जाता है।

ट्रंप ने कहा- ईरान शर्ते मानें और यूरेनियम हैंडओवर करें

डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त चेतावनी दी है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अगर ईरान ने अपने परमाणु हथियारों की जिद नहीं छोड़ी, तो उसके पास देश ही नहीं बचेगा। ट्रम्प ने दोहराया कि वह नहीं चाहते कि ईरान परमाणु ताकत बने और उनका मानना है कि ईरानी नेतृत्व आखिरकार झुक जाएगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान इस समय कमजोर स्थिति में है और वह अपने समृद्ध यूरेनियम को छोड़कर अमेरिका की ज्यादातर शर्तें मान सकता है, जिसके बाद वह फिर से एक “अच्छा देश” बन सकता है।

हाइफा शहर पर दागे गए 5 रॉकेट को इजरायल ने मार गिराया

इजराइल की सेना ने बताया कि शहर हाइफा को निशाना बनाकर दागे गए 5 रॉकेट्स को हवा में ही रोक लिया गया। सभी रॉकेट इंटरसेप्ट कर दिए गए और किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है। इसके अलावा, दक्षिण के महत्वपूर्ण शहर इलात के ऊपर दो ड्रोन भी मार गिराए गए।

ईरान ने हमले किए तेज

खाड़ी क्षेत्र में लगातार बढ़ते हमलों ने हालात को और गंभीर बना दिया है। दुबई में सायरन की आवाजों के बीच हवाई हमलों को नाकाम करने के वीडियो सामने आए हैं, जबकि बहरीन में बार-बार अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क किया गया। सऊदी अरब ने अपने पूर्वी क्षेत्र में कई बैलिस्टिक और क्रूज मिसाइलों को हवा में ही मार गिराने का दावा किया है। वहीं कुवैत के मुताबिक उनके हवाई क्षेत्र में बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन देखे गए, जो इस बात का संकेत है कि पूरे इलाके में खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

5 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

7 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

7 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

8 hours ago