Trump Iran war midterm election IAEA: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव के तुरंत बाद ईरान युद्ध खत्म हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि ईरान अब ज्यादा देर तक नहीं टिक सकता और वह अमेरिकी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, Wall Street Journal के मुताबिक ट्रंप के शीर्ष सलाहकार निजी तौर पर चेतावनी दे रहे हैं कि युद्ध उनके कार्यकाल के बाकी दो साल तक खिंच सकता है।
अमेरिका द्वारा ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाने के बीच IAEA बोर्ड ऑफ गवर्नर्स ने परमाणु दायित्वों का पालन नहीं करने के मामले में ईरान को UN सुरक्षा परिषद भेजने के पक्ष में मतदान किया। प्रस्ताव 23-3 से पारित हुआ, जबकि 8 देश मतदान से दूर रहे। रूस, चीन और नाइजर ने विरोध किया। ईरान ने इसे अमेरिकी दबाव में लिया फैसला बताते हुए कहा कि इसका कोई आधार नहीं है और इससे कोई परिणाम नहीं निकलेगा। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भी कहा कि ईरान की सरकार के पतन का लक्ष्य पूरा होने के करीब है।
अमेरिकी सेना ने मंगलवार को पांच ईरानी तेल टैंकर नष्ट किए और कहा कि हमला करने से पहले चालक दल को जहाज छोड़ने का निर्देश दिया गया था। विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि अमेरिकी नौसैनिक जहाजों पर ईरान के हर हमले या प्रयास के जवाब में और टैंकर खोए जा सकते हैं। फरवरी में युद्ध शुरू होने के बाद से ईरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर नियंत्रण का दावा कर रहा है। यहां आवाजाही लगभग ठप है और जहाजों को गुजरने से पहले ईरान से अनुमति लेकर शुल्क देना पड़ता है।
ये भी पढ़े: जेलेंस्की का विमान ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा, मोल्दोवा से नॉर्वे जाते वक्त टला बड़ा खतरा
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…