Zelenskyy plane drone threat: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का विमान मोल्दोवा से नॉर्वे जाते समय एक अज्ञात ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। वह नॉर्वे के दिवंगत राजा हेराल्ड पंचम के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए ओस्लो जा रहे थे। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने सरकारी प्रसारक NRK से घटना की पुष्टि करते हुए इसे सुरक्षा खतरे की गंभीरता का संकेत बताया।
स्टोरे के मुताबिक, मोल्दोवा से उड़ान भरते समय जेलेंस्की का विमान लगभग ड्रोन की चपेट में आ गया था। हालांकि, यूक्रेनी अधिकारियों ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के राज्य सचिव भानुजा रसियाह ने बताया कि मोल्दोवा के हवाई क्षेत्र में ड्रोन खतरे के कारण ओस्लो जाने वाली उड़ान में देरी हुई। जेलेंस्की मंगलवार शाम सुरक्षित ओस्लो पहुंचे और स्टोरे से मुलाकात भी की।
नॉर्वे के वित्त मंत्री जेन्स स्टोल्टेनबर्ग ने बताया कि ओस्लो पहुंचने के बाद जेलेंस्की ने खुद उन्हें घटना की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा कि उड़ान में देरी हुई और विमान से जुड़ी कुछ सुरक्षा चिंताएं थीं, लेकिन वह इसके विस्तृत विवरण से अवगत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन से बाहर निकलना आसान नहीं है, फिर भी जेलेंस्की अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे।
स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि सुरक्षा जोखिमों के बावजूद समारोह में जेलेंस्की की मौजूदगी महत्वपूर्ण थी। अंतिम संस्कार के बाद जेलेंस्की ने एक्स पर राजा हेराल्ड को श्रद्धांजलि देते हुए नॉर्वे की सरकार, शाही परिवार और जनता से मिले समर्थन के लिए आभार जताया।
ये भी पढ़े: भारतीय मूल के इंजीनियर दंपति ने दान में दिए $20 मिलियन, AI कॉलेज का नाम होगा उनके नाम पर
Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…
Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…
Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…
Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…
Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…
Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…