Cover Story Featured

ट्रंप ने फोन पर PM मोदी से की बात, घटकर 18% हुआ टैरिफ, शेयर मार्केट में दिखी बड़ी उछाल

US President Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि अमेरिका और भारत एक द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर सहमत हो गए हैं। इससे दोनों देशों के बीच आपसी टैरिफ कम होंगे। ट्रंप ने यह घोषणा प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर हुई बातचीत के बाद की। बता दें, अमेरिका ने अब भारतीय सामानों पर कुल 18 प्रतिशत टैरिफ कर दिया है। इसका असर भारतीय शेयर बाजार पर दिखा। बाजार खुलते ही सुबह में प्री ट्रेडिंग टाइम में सेंसेक्स में 3600 अंकों तक की बढ़त देखी गई और यह 85,000 के क़रीब पहुंच गया था।

इन सेक्टर्स में दिखी तेजी

Nifty Realty सबसे आगे, 4% से अधिक की बढ़त के साथ, जबकि ऑटो, इंफ्रास्ट्रक्चर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, IT और मेटल्स में भी मजबूत तेजी देखी गई। बैंकिंग सेक्टर पर भी नजर बनी रही, Nifty Private Bank लगभग 3% और Nifty Bank 2.5% से अधिक बढ़ा, जो साइक्लिकल और डिफेंसिव दोनों सेक्टर्स में निवेशकों के व्यापक जोखिम लेने की स्थिति को दिखाता है।

भारत अब वेनेजुएला से तेल खरीदेगा

ट्रंप ने कहा, "आज सुबह भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात करके मुझे बहुत सम्मान महसूस हुआ। वह मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं। हमने कई मुद्दों पर बात की, जिसमें व्यापार और रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध खत्म करना शामिल है। वह रूसी तेल खरीदना बंद करने और संयुक्त राज्य अमेरिका और शायद, वेनेजुएला से बहुत ज्यादा तेल खरीदने पर सहमत हुए हैं।

अमेरिका से भारत 500 अरब डॉलर से अधिक के सामानों की करेगा खरीद

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि भारत अमेरिका से ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, कृषि उत्पाद, कोयला और अन्य सामानों की 500 अरब डॉलर से ज्यादा की खरीद करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अमेरिकी सामान पर अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को शून्य करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ हटने के संकेत

अमेरिका रूसी तेल खरीदने की वजह से भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25 प्रतिशत टैरिफ को भी हटा सकता है। हाल ही में अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इसके संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था, "भारत पर लगाया गया हमारा 25 प्रतिशत टैरिफ एक बड़ी सफलता साबित हुआ है। रूस से तेल की भारतीय खरीद ठप हो गई है। टैरिफ अभी भी लागू है। मुझे लगता है कि अब इन्हें हटाने का रास्ता निकल सकता है।"

ये भी पढ़ें: टैरिफ के बीच ट्रंप का भारत को ऑफर, वेनेजुएला से दोबारा शुरू हो सकता है तेल का आयात

Anamika Anand

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

5 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

6 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

7 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

8 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago