Categories: Others

समझौते की बात नहीं हो सकती… ट्रंप ने ईरान को दी धमकी, जी-7 शिखर सम्मेलन से भी किया किनारा

G7 Summit : पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहा। ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच कनाडा में चल रहे जी-7 शिखर सम्मेलन को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक बीच में ही छोड़ दिया। ट्रंप सोमवार रात सम्मेलन भाग ले रहे दूसरे राष्ट्राध्यक्षों के साथ रात्रिभोज में शामिल होने के बाद अमेरिका के लिए रवाना हो गए। इसके पीछे की बड़ी वजह मध्य पूर्व में इजरायल और ईरान के बीच लगातार बढ़ता तनाव बताया जा रहा है।

ईरान इजरायल संघर्ष में अमेरिका का क्या है स्टैंड ?

इससे पहले सम्मेलन में ट्रंप ने इजरायल का समर्थन करते हुए कहा कि ईरान, इजरायल के खिलाफ जंग नहीं जीत सकता..और तेहरान के लिए बेहतर होगा कि वो तुरंत अपने परमाणु कार्यक्रम पर नियंत्रण लगाए। इस दौरान ट्रंप ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि हर किसी को तुरंत तेहरान खाली कर देना चाहिए।

ट्रंप ने जी 7 सम्मेलन बीच में क्यों छोड़ा

वहीं बीच में जी 7 छोड़कर जाने को लेकर व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बताया कि जी-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं, लेकिन वर्तमान में मध्य पूर्व में जो हालात हैं, उन्हें देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप को वाशिंगटन लौटना पड़ा है।ट्रंप का अचानक सम्मेलन से लौटना न केवल इस बात को रेखांकित करता है कि अमेरिका इस पूरे संघर्ष को कितनी गंभीरता से ले रहा है, बल्कि यह भी संकेत है कि आने वाले दिनों में अमेरिका की भूमिका और निर्णायक हो सकती है।

ईरान पर हमला कर सकता अमेरिका

बता दें कि इससे पहले सम्मेलन में ट्रंप ने कहा था कि ईरान को अपनी परमाणु महत्वाकांक्षाओं को सीमित करने के लिए पहले ही 60 दिनों का वक्त दिया गया था, लेकिन अब समय तेजी से निकलता जा रहा है। उन्होंने कहा कि ईरानी नेतृत्व वार्ता चाहता है, लेकिन अब ठोस कार्रवाई का समय है।

पीएम मोदी पहुंचे कनाडा

ज्ञात हो कि इजरायल ने कुछ दिन पहले ईरान के रक्षा मंत्रालय मुख्यालय पर हवाई हमले किए थे, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है। इस स्थिति के चलते जी-7 सम्मेलन के मुख्य एजेंडे यूक्रेन युद्ध और वैश्विक व्यापार की चर्चा भी प्रभावित हुई है। उधर स्पेशल इनविटेशन पर सम्मेलन में भाग लेने पीएम मोदी भी मंगलवार को कनाडा पहुंचे। पीएम अपने पांच दिवसीय विदेशी दौरे पर हैं।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

9 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

10 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

11 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago