Trump Issues 48-Hour Ultimatum For Iran Over Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने अब खतरनाक मोड़ ले लिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट को तुरंत नहीं खोला गया, तो अमेरिका ईरान के पावर प्लांट्स पर बड़े हमले करेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर सख्त शब्दों में कहा कि तय समयसीमा के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर ईरान के अहम इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाया जाएगा।
हॉर्मुज जलडमरूमध्य इस पूरे संघर्ष का सबसे अहम केंद्र बन गया है। यह दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल मार्गों में से एक है, जहां से रोज़ाना करीब 20 मिलियन बैरल तेल गुजरता है। जो वैश्विक आपूर्ति का लगभग पांचवां हिस्सा है। अमेरिका और इज़रायल के हमलों और ईरान की जवाबी कार्रवाई के बाद यह मार्ग लगभग ठप हो गया है। ईरान द्वारा इसे अपने नियंत्रण में लेने और दुश्मन देशों के जहाजों के लिए बंद करने से वैश्विक तेल बाजार में भारी उथल-पुथल मच गई है, जिसके चलते कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं।
अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (IEA) ने इसे वैश्विक तेल बाजार के इतिहास का सबसे बड़ा व्यवधान बताया है और चेतावनी दी है कि अगर स्थिति जल्द नहीं सुधरी, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। इस बीच ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह किसी भी तरह के समझौते या सीजफायर के मूड में नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: ईरान युद्ध के बीच LPG लेकर भारत के पोर्ट पर पहुंचा जहाज
Kota Mayor Election: कोटा नगर निगम के मेयर चुनाव में बड़ा उलटफेर देखने को मिला…
Harshvardhan Singh Banka Case: बिहार के बांका में महिला से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल…
bhadrapada-purnima-2026-date-puja-shubh-muhurat: भाद्रपद महीने की पूर्णिमा को हिंदू धर्म में विशेष महत्व दिया जाता है। इस…
Seema Asian Games Bronze: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के छोटे से गांव से निकलकर…
Ganpati Idol Break: 25 सितंबर 2026 को अनंत चतुर्दशी के अवसर पर गणपति बप्पा को…
Gyanesh Kumar Meerut-Varanasi Visit: मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के मेरठ और वाराणसी दौरे…