Breaking

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की अहम मुलाकात होने जा रही है। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग 11 साल बाद अमेरिका पहुंचे हैं। जॉइंट बेस एंड्रयूज पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद उनका स्वागत किया। शी जिनपिंग के स्वागत के लिए करीब 100 फीट लंबा रेड कारपेट बिछाया गया, जबकि दो B-1 बॉम्बर विमानों ने फ्लाईओवर किया। दोनों देशों के राष्ट्रगान के बीच अमेरिकी सेना के 479 जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।

ट्रंप-जिनपिंग वार्ता में 5 बड़े मुद्दे

आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी। बैठक में ट्रेड और टैरिफ के साथ AI, ताइवान को लेकर तनाव, ईरान युद्ध और रूस से तेल खरीद जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। इसके अलावा ट्रंप व्हाइट हाउस के स्टेट फ्लोर पर शी जिनपिंग के सम्मान में विशेष समारोह आयोजित करेंगे। रात में शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में व्हाइट हाउस में राजकीय भोज भी रखा गया है।

6 महीने में दूसरी बार आमने-सामने ट्रंप-जिनपिंग

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निमंत्रण पर 23 से 25 सितंबर तक तीन दिवसीय वाशिंगटन दौरे पर हैं। यह पिछले छह महीनों में दोनों नेताओं की दूसरी मुलाकात है। बीजिंग ने इस दौरे को ऐतिहासिक बताया है। इससे पहले ट्रंप ने मई में चीन की यात्रा की थी, जहां उन्होंने शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय संबंधों और दुनिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के बीच सहयोग बढ़ाने को लेकर बातचीत की थी।

मतभेदों के बीच बातचीत का सिलसिला जारी

शी जिनपिंग की यह यात्रा इस साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी दूसरी सीधी मुलाकात का मौका है। इससे पहले ट्रंप मई में चीन गए थे, जहां दोनों नेताओं के बीच अहम बातचीत हुई थी। अमेरिका और चीन के बीच कई मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं, लेकिन दोनों सरकारें शीर्ष स्तर पर संवाद जारी रखने और आपसी संपर्क बनाए रखने की जरूरत पर जोर देती रही हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

14 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

14 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

16 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

17 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

17 hours ago