राजस्थान

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना दमकलकर्मियों के लिए भारी पड़ गया। फैक्ट्री में रखे ज्वलनशील केमिकल के ड्रमों में आग लगने के बाद एक के बाद एक कई धमाके हुए। इसी दौरान एक धमाके की चपेट में आकर कम से कम 13 दमकलकर्मी झुलस गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग पर काबू पाने के लिए करीब 10 दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

आग बुझाने के दौरान हुआ केमिकल ड्रम में धमाका

दमकलकर्मी फैक्ट्री में लगी आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे, तभी केमिकल से भरे एक ड्रम में अचानक विस्फोट हो गया। धमाके की चपेट में आने से 13 दमकलकर्मी झुलस गए। जोधपुर के जिला कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट आलोक रंजन ने बताया कि शाम के समय बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया।

दमकल-पिकअप से अस्पताल पहुंचाए गए घायल

बासनी की गणेश कॉलोनी स्थित केमिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। झुलसे दमकलकर्मियों को तुरंत दमकल वाहन और पास खड़ी पिकअप की मदद से एम्स पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को एमजीएच की बर्न यूनिट में शिफ्ट किया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने घायलों के इलाज के लिए अलग मेडिकल टीम गठित की है। टीम उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

CM भजनलाल समेत कई नेताओं ने जताया दुख

जोधपुर के बासनी औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग और हादसे पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। सीएम ने आग बुझाने के दौरान केमिकल ड्रम में हुए विस्फोट से 14 दमकलकर्मियों के झुलसने की घटना को बेहद पीड़ादायक बताया। उन्होंने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य तेज करने और सभी घायलों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के अलावा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, सांसद हनुमान बेनीवाल और विधानसभा में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने भी हादसे पर संवेदना जताई।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती बस में लगी भीषण आग, 15 यात्री झुलसे

जोधपुर-बीकानेर हाईवे पर हुआ सड़क हादसा, 2 कारों के बीच भिड़ंत, 2 की मौत

Sunil Gupta

Recent Posts

एशियन गेम्स: भारत की शानदार शुरुआत, बैक टू बैक दो मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 minutes ago

ट्रंप ने शी जिनपिंग के स्वागत में दिखाया अमेरिकी दम, 100 फीट का रेड कार्पेट और B-1 बॉम्बर का फ्लाईओवर

Trump Xi Jinping Meeting: अमेरिका में आज दुनिया की दो बड़ी ताकतों के नेताओं की…

59 minutes ago

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग, जान बचाने को कूदे यात्री; हादसे में 9 की मौत

Yamuna Expressway Bus Fire: ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह चलती स्लीपर बस…

1 hour ago

‘न माफी मांगूंगा, न पोस्ट हटाऊंगा’, दिशा सालियान के पिता के नोटिस पर आदित्य ठाकरे का जवाब

Aaditya Thackeray: शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे ने दिशा सालियान के पिता सतीश सालियान की…

12 hours ago

मोबाइल देख पेपर दे रहा था साहिल, तभी पहुंचे प्रोफेसर; IIT बॉम्बे का CCTV आया सामने

Sahil Wakode CCTV: आईआईटी बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोड़े की आत्महत्या के मामले में परीक्षा…

12 hours ago

AIIMS नहीं, MCD अस्पताल का ‘चमत्कार’! 83 दिन मौत से जंग, बच्ची को ऐसे म‍िली नई जिंदगी

GBS Treatment: दिल्ली के स्वामी दयानंद अस्पताल में डॉक्टरों ने गुइलेन-बैरे सिंड्रोम (GBS) से जूझ…

13 hours ago