दुनिया

Israel Hamas Ceasefire : ट्रंप की हमास को सख्त चेतावनी, बोले- ‘हथियार छोड़ने होंगे वरना…’

Israel Hamas Ceasefire: इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग अभी रुक गई है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड च्रंप ने हमास को चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें अपने हथियार छोडने होंगे, वरना अमेरिका उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने हमास तक अपना संदेश मध्यस्थों के जरिए पहुंचाया है। उन्होंने कहा, "वो (हमास) हथियार छोड़ेंगे। अगर वो हथियार नहीं छोड़ते हैं तो हम उनके हथियार छुड़वाएंगे और यह जल्दी शायद हिंसक तरीके से होगा, लेकिन वो हथियार छोड़ेंगे।' राष्ट्रपति ने कहा, "मेरी हमास से बातचीत हुई है और कहा कि आप हथियार छोड़ेंगे ना? और उन्होंने कहा कि हां सर हम हथियार छोड़ देंगे।"

कई मुद्दों पर नहीं मिले हैं जवाब

इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता हो चुका है लेकिन हमास के निरस्त्रीकरण, गाजा के शासन और फिलिस्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता देने जैसे जटिल मुद्दे अब भी अनसुलझे हैं। और इनपर अभी तक कोई जवाब सामने नहीं आया है। ऐसे में यह तो स्पष्ट है कि गाजा समझौता फिलहाल जंग को रोकने का अस्थायी उपाय है।

20 सूत्रीय योजना का अहम हिस्सा है निरस्त्रीकरण

अमेरिका की मध्यस्थता में इजरायल और हमास के बीच शुक्रवार को युद्धविराम लागू हुआ था। समझौते की शर्तों के अनुसार, हमास ने 20 जीवित बंधकों को रिहा कर दिया है। हमास ने सोमवार को केवल 4 मृत बंधकों के अवशेष सौंपे थे। युद्धविराम और दीर्घकालिक शांति समझौते की 20 सूत्रीय योजना में हमास का निरस्त्रीकरण एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। अगर ऐसा नहीं होता है तो एक बार फिर गाजा में जंग जैसे हालात नजर आ सकते है।

कब हुई जंग ?

हमास और इजरायल के बीच जंग की शुरुआत 7 अक्टूबर 2023 को हुई थी। हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला कर 1,200 लोगों को मार डाला था और 251 लोगों को बंधक बना लिया था। इजरायल ने इसके बाद जवाबी कार्रवाई शुरू की थी जिसमें 67,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

ये भी पढ़े : पाकिस्तान-तालिबान के बीच भिड़ंत, रातभर गूंजती रहीं गोलियों की आवाज, चौकियां तबाह, टैंक उड़ाया गया

Kajal Sharma

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

27 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

48 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago