दुनिया

गोलीबारी के बाद गुस्साए ट्रंप एक्शन में, थर्ड वर्ल्ड देशों के लोगों की US एंट्री पर रोक!

Donald Trump : अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में हाल ही में हुई गोलीबारी के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा कदम उठाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर बयान जारी करते हुए कहा है कि वह थर्ड वर्ल्ड देशों से आने वाले सभी माइग्रेशन को स्थायी रूप से रोकेंगे और जो लोग संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए नेट एसेट नहीं हैं, उन्हें बाहर किया जाएगा।

ट्रंप ने अपने पोस्ट में लिखा- ''भले ही हमने टेक्नोलॉजी में तरक्की की है, इमिग्रेशन पॉलिसी ने कई लोगों के लिए उन फायदों और रहने के हालात को खत्म कर दिया है। मैं सभी तीसरी दुनिया के देशों से माइग्रेशन को हमेशा के लिए रोक दूंगा, जिससे अमेरिकी सिस्टम पूरी तरह से ठीक हो सके। बाइडेन के लाखों गैर-कानूनी एडमिशन खत्म कर दूंगा।''

जो पब्लिक पर बोझ है उसे कर दूंगा डिपोर्ट

ट्रंप ने साफ शब्दों में ये भी कहा कि जो व्यक्ति अमेरिका के काम का नहीं है, उसे बाहर कर दिया जाएगा।ऐसे किसी भी शख्स को बाहर कर दूंगा जो यूनाइटेड स्टेट्स के लिए नेट एसेट नहीं है, या हमारे देश से लगाव नहीं रखता है। हमारे देश के गैर-नागरिकों को मिलने वाले सभी फेडरल फायदे और सब्सिडी खत्म कर दूंगा। हर उस विदेशी नागरिक को डिपोर्ट कर दूंगा जो पब्लिक पर बोझ है।''

थर्ड वर्ल्ड देश क्या हैं?

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में 'थर्ड वर्ल्ड कंट्रीज' का जिक्र किया है। यह शब्द विवादित माना जाता है और इसका इस्तेमाल कोल्ड वॉर के समय शुरू हुआ था। उस दौर में दुनिया को तीन हिस्सों में बांटा गया था :

  • फर्स्ट वर्ल्ड: अमेरिका और नाटो के सहयोगी देश
  • सेकंड वर्ल्ड: सोवियत संघ और वारसॉ पैक्ट के सहयोगी देश
  • थर्ड वर्ल्ड: ऐसे देश जो किसी भी ब्लॉक में शामिल नहीं थे, जिनमें मुख्य रूप से एशिया, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका के देश शामिल थे।
Kajal Sharma

Recent Posts

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बाद सीमा खन्ना पर निशाना, वोटर लिस्ट से जुड़ा क्या है विवाद?

Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…

7 minutes ago

एक्टर मुश्ताक खान के फैंस से बेटे मोहसिन की अपील, ‘गम नहीं उनकी यादें मनाएं’

Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…

37 minutes ago

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

2 hours ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

2 hours ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

3 hours ago