दुनिया

रूस के कामचटका क्षेत्र में आए भयंकर भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, ट्रंप बोले -जापान और अमेरिकी तटों को भी खतरा!

Earthquake in Russia : रूस के सुदूर पूर्वी क्षेत्र कामचटका में बुधवार सुबह रिक्टर स्केल पर 8.8 तीव्रता का भूकंप आया। यह भूकंप समुद्र के नीचे 19.3 किलोमीटर की गहराई में आया,जिससे कई देशों में तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है और समुद्र के किनारे बसे देशों में अलर्ट जारी किया गया है।

जापान में सुनामी लहरों का कहर

जापान की मौसम एजेंसी के मुताबिक,कामचटका में आए भूकंप के बाद जापान के 16 स्थानों पर सुनामी की लहरें देखी गईं। इशिनोमाकी बंदरगाह पर 50 सेंटीमीटर ऊंची सुनामी लहर दर्ज की गई,जो अब तक की सबसे ऊंची लहर मानी जा रही है। इसके अलावा अन्य तटीय इलाकों में 40 सेंटीमीटर तक की लहरें देखी गई हैं, और ये लहरें दक्षिण दिशा की ओर बढ़ रही हैं। जापान में इस स्थिति को देखते हुए फुकुशिमा परमाणु संयंत्र को खाली कर दिया गया है। 2011 में इसी संयंत्र को भूकंप और सुनामी के कारण भारी नुकसान हुआ था और इसके बाद से इसे लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है।

हवाई में सुनामी का असर

हवाई में भी भूकंप के असर ने हलचल मचाई है। होनोलूलू के समुद्र तटों से स्थानीय लोग और पर्यटक लौट रहे हैं, और वहां भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई है। हवाई में 3 से 12 फीट तक की लहरों की आशंका जताई गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस में आए भूकंप और उसके बाद के सुनामी खतरे को देखते हुए कैलिफोर्निया और हवाई के तटीय इलाकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इन क्षेत्रों में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है और बचाव कार्यों के लिए पूरी तरह से तैयारियां की जा रही हैं।

दुनिया भर में सुनामी का खतरा, दर्जनों देश अलर्ट मोड में

रूस में आए इस विनाशकारी भूकंप के बाद सुनामी की चपेट में कई देशों और द्वीपों के आने की आशंका है। अमेरिकी समोआ, एंटार्कटिका, कोलंबिया, कुक आइलैंड्स, कोस्टा रिका, अल सल्वाडोर, फिजी, गुआम, इंडोनेशिया, न्यूजीलैंड, मैक्सिको, पेरू, फिलीपींस, समोआ, ताइवान, टोन्गा, वानुअतु जैसे दर्जनों देशों और द्वीपों को सुनामी की चपेट में आने का खतरा है।

भारत सहित अन्य देशों में राहत कार्यों की शुरुआत

जापान के प्रधानमंत्री शिगेरू इशिबा ने आपात बैठक बुलाकर राहत और बचाव कार्यों को तेज कर दिया है। जुलाई में इस क्षेत्र में पहले भी 7.4 तीव्रता का भूकंप आ चुका था, जिससे इलाके में नुकसान हुआ था। राहत कार्यों के तहत बचाव दलों को तटीय क्षेत्रों में भेजा गया है, और प्रभावितों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें : जापान-रूस में सुनामी का कहर: 8.8 तेज भूकंप से मची तबाही, मछलियां तट से बहार आई

अमेरिका के यूएस सुनामी चेतावनी केंद्र के मुताबिक अगले तीन घंटों के भीतर रूस और जापान के तटीय क्षेत्रों में 3 मीटर तक की सुनामी लहरें उठने की संभावना है। फिलीपींस, मार्शल आइलैंड्स, पलाऊ और अन्य द्वीपों में हल्की लहरों की चेतावनी जारी की गई है।

कामचटका क्षेत्र भूकंपीय दृष्टि से संवेदनशील

कामचटका क्षेत्र रूस के सुदूर पूर्व में स्थित है और यह प्रशांत महासागर से घिरा हुआ है, भूकंपीय दृष्टिकोण से बेहद संवेदनशील माना जाता है। इस क्षेत्र में 1952 में 9.0 तीव्रता का भूकंप आया था, जो अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप माना जाता है। जुलाई में भी इस क्षेत्र में अब तक पांच बार भूकंप आ चुका है, जो क्षेत्र की भूकंपीय सक्रियता को और अधिक बढ़ाता है।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

3 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

4 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

5 hours ago