नोएडा

नोएडा की नई डीएम मेधा रूपम ने संभाला चार्ज, भावुक हुई मनीष वर्मा की विदाई

Noida DM : गौतमबुद्ध नगर जिले को नए जिलाधिकारी मिल गया है। मनीष कुमार वर्मा जो पहले गौतमबुद्ध नगर के डीएम थे उनकी विदाई की गई है और आज मेधा रूपम (Medha Rupam) ने डीएम का चार्ज ले लिया है। योगी आदित्यनाथ ने रविवार को 23 आईएएस अफसरों के तबादले किये थे जिसमें इनका नाम था।

मेधा रूपम बनी नया जिलाधिकारी

जानकारी के लिए आपको बता दें कि लखनऊ उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार को प्रशासनिक क्षेत्र में एक बड़ा फेरबदल किया है। राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, जिसमें 10 जिलों के जिलाधिकारी भी शामिल हैं। इस तबादले में गोरखपुर, गाजियाबाद, प्रयागराज, गौतमबुद्ध नगर, कासगंज, कानपुर देहात, बहराइच, मिर्जापुर, गोंडा और ललितपुर जिलों के जिलाधिकारी बदले गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण नियुक्ति में मेधा रूपम को गौतमबुद्ध नगर (नोएडा) का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

पूर्व डीएम मनीष कुमार वर्मा का गए प्रयागराज

गौतमबुद्ध नगर के पूर्व डीएम मनीष कुमार वर्मा का तबादला कर उन्हें प्रयागराज का जिलाधिकारी बनाया गया है। वह फरवरी 2023 से जिले की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और उनके लगभग ढाई साल के कार्यकाल में जनसुनवाई, प्रशासनिक जवाबदेही और भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई के कई उदाहरण देखने को मिले। जनता के साथ उनकी सीधी बातचीत और समस्याओं के त्वरित समाधान की शैली के लिए वे सराहे गए।

किसको मिली कहां की जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जिले गोरखपुर में भी प्रशासनिक बदलाव हुआ है। गाजियाबाद के पूर्व जिलाधिकारी दीपक मीणा को गोरखपुर का नया डीएम नियुक्त किया गया है। इसी क्रम में प्रयागराज के डीएम रहे रविंद्र कुमार मंदर को गाजियाबाद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक सुधार के इस दौर में राजेश कुमार को अयोध्या का मंडलायुक्त बनाया गया है, जबकि वित्त विभाग की पूर्व सचिव मिनिष्ती एस को गन्ना आयुक्त का महत्वपूर्ण पद दिया गया है। कृष्ण करुणेश को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, नोएडा की जिम्मेदारी मिली है।

इनको भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

जिला स्तरीय नियुक्तियों में प्रणय सिंह को कासगंज, कपिल सिंह को कानपुर देहात, अक्षय त्रिपाठी को बहराइच, अमनदीप डुली को ललितपुर, पवन कुमार गंगवार को मिर्जापुर और प्रियंका निरंजन को गोंडा का जिलाधिकारी बनाया गया है। विभागीय स्तर पर भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। गोंडा की पूर्व जिलाधिकारी नेहा शर्मा को प्रभारी महानिरीक्षक निबंधन बनाया गया है, जबकि बहराइच की पूर्व डीएम मोनिका रानी को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा विभाग एवं अपर महानिदेशक स्कूल शिक्षा का दायित्व सौंपा गया है।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

16 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago