TV actress Priya Marathe lost the battle with cancer, she made her mark through these films
Priya Marathe Death News : टीवी इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. पॉपुलर शो पवित्र रिश्ता की फेम अभिनेत्री प्रिया मराठे का निधन हो गया है. वह महज 38 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गईं. प्रिया लंबे समय से कैंसर से जूझ रही थीं और अंततः शनिवार, 30 अगस्त को उन्होंने मीरा रोड, मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली.
प्रिया मराठे को कुछ साल पहले कैंसर का पता चला था और वह इस गंभीर बीमारी के इलाज में लगी हुई थीं. हालांकि, हाल के महीनों में उनकी बीमारी फिर से बढ़ गई और उनका शरीर इलाज के प्रति प्रतिक्रिया देना बंद कर चुका था. उनके निधन से टीवी और मराठी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.
प्रिया मराठे ने पवित्र रिश्ता में अपने नेगेटिव रोल के लिए बड़ी पहचान बनाई थी. शो में उन्होंने ‘वर्शा देशपांडे’ का किरदार निभाया था, जो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर हुआ था. इसके अलावा, प्रिया ने चार दिवस ससुचे, उतरन, कसम से, कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स, सावधान इंडिया, साथ निभाना साथिया, भारत का वीर पुत्र – महाराणा प्रताप, और बड़े अच्छे लगते हैं जैसे कई हिट शोज का हिस्सा बनीं. उनका आखिरी शो Tuzech Mi Geet Gaat Aahe था, जो 2023 में प्रसारित हुआ था.
ये भी पढ़ें : सितंबर से बदल रहे हैं ये 7 बड़े नियम, आपकी जेब पर होगा असर !
प्रिया मराठे ने फिल्मों में भी किस्मत आजमाई थी, लेकिन उन्हें वहां ज्यादा सफलता नहीं मिली. उन्होंने 2008 में फिल्म हमने जीना सीख लिया में काम किया था, और फिर 2017 में Ti Ani Itar फिल्म में दिखाई दीं. हालांकि, इन फिल्मों को वह सफलता नहीं मिल पाई जो उनके टीवी करियर में थी.प्रिया मराठे की शादी एक्टर शांतनु मोघे से हुई थी, जो खुद भी पॉपुलर अभिनेता हैं. इस दुखद घड़ी में प्रिया अपने पति को अकेला छोड़ गईं. वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव थीं और उनके इंस्टाग्राम पर 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे. उनकी आखिरी पोस्ट 11 अगस्त 2024 को शेयर हुई थी.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…