उत्तर प्रदेश

Lucknow Factory Blast : लखनऊ में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट…संचालक दंपती की मौत,6 घायल

Lucknow Firecracker Factory Blast : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित बेहटा बाजार में रविवार सुबह एक अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हो गया. इस हादसे में फैक्ट्री संचालक आलम (50) और उनकी पत्नी मुन्नी (48) की मौत हो गई है, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. पुलिस और प्रशासन ने अब तक दो मौतों की पुष्टि की है, हालांकि मलबे में अभी भी तीन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है.

पूरा मकान मलबे में तब्दील

विस्फोट आलम के मकान में हुआ, जहां अवैध रूप से पटाखे बनाने के लिए बारूद जमा किया गया था. धमाका इतना भीषण था कि पूरा मकान क्षणभर में मलबे में तब्दील हो गया. आसपास के इलाकों में भी धमाके की गूंज सुनाई दी और हड़कंप मच गया. घायलों में नदीम, जैद, एरम और हूरजहां सहित छह लोग शामिल हैं. सभी को एंबुलेंस के जरिए लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है,जहां उनका इलाज जारी है. राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. मौके पर बुलडोजर की मदद से मलबा हटाया जा रहा है और रेस्क्यू टीमें मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटी हैं.

मौके पर पहुंची पुलिस कमिश्नरेट की टीम

धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस कमिश्नरेट की टीमें मौके पर पहुंच गईं. इलाके को पूरी तरह सील कर दिया गया है,ताकि राहत कार्यों में कोई बाधा न आए. भारी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल के पास जमा हो गए थे,जिन्हें पुलिस द्वारा मलबे के पास जाने से रोका जा रहा है. यह हादसा पटाखों की अवैध फैक्ट्रियों और असुरक्षित तरीके से विस्फोटक सामग्री रखने की प्रवृत्ति पर गंभीर सवाल खड़े करता है. पुलिस प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फैक्ट्री किसके संरक्षण में चल रही थी और बारूद कहां से आया.

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

12 minutes ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

34 minutes ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

1 hour ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

2 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

2 hours ago

जोधपुर की केमिकल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, आग बुझाते समय धमाका; 13 दमकलकर्मी घायल

Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में बुधवार शाम एक केमिकल फैक्ट्री में लगी आग बुझाना…

3 hours ago