Twisha Sharma Death Case: भोपाल में रिटायर्ड जज की बहू ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। मामले की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। इस बीच ट्विशा की व्हाट्सएप चैट और परिवार के आरोपों ने केस को और गंभीर बना दिया है।
भोपाल में 12 मई को ट्विशा शर्मा का शव घर की छत में लगे सरिये से लटका मिला था। शुरुआती जांच के बाद मामला लगातार उलझता जा रहा है। मृतका के परिवार ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या के आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है।
ट्विशा और उसकी मां के बीच हुई आखिरी व्हाट्सएप चैट सामने आई है। इन संदेशों में ट्विशा ने खुद को बेहद परेशान बताया था। उसने लिखा था कि ससुराल वाले उस पर शक करते हैं और उसका जीवन नरक बन गया है। चैट में उसने मां से उसे वहां से ले जाने की गुहार भी लगाई थी।
चैट के मुताबिक ट्विशा ने अपने पति समर्थ सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए थे। उसने कहा था कि पति उसके चरित्र पर सवाल उठाता है और गर्भ में पल रहे बच्चे को लेकर भी शक करता है। ट्विशा ने लिखा था कि वह मानसिक रूप से टूट चुकी है और ससुराल में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही।
ट्विशा के माता-पिता अब दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग कर रहे हैं। परिवार का आरोप है कि पहले पोस्टमार्टम के दौरान गले में मिले बेल्ट की ठीक से जांच नहीं की गई। उनका कहना है कि कई अहम पहलुओं को नजरअंदाज किया गया है।
इससे पहले ट्विशा की अपनी दोस्त के साथ इंस्टाग्राम चैट भी सामने आई थी। चैट में उसने लिखा था कि वह बुरी तरह फंस चुकी है और ज्यादा बात नहीं कर सकती। इस बातचीत के बाद मामले को लेकर कई नए सवाल खड़े हो गए हैं।
मामले में आरोपी बनाई गई ट्विशा की सास गिरिबाला सिंह ने कोर्ट में अग्रिम जमानत की अर्जी दाखिल की थी। उन्होंने दावा किया कि ट्विशा परिवार में सामंजस्य नहीं बैठा पा रही थी और वह ड्रग्स लेती थी। सास का कहना है कि ड्रग्स न मिलने पर उसके हाथ कांपते थे और व्यवहार में चिड़चिड़ापन आ जाता था।
ससुराल पक्ष के अनुसार शादी के बाद ट्विशा कई बार मायके और अन्य जगहों पर गई थी। उन्होंने बताया कि अप्रैल में प्रेग्नेंसी की जानकारी मिलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया था। आरोप है कि वह अचानक घर छोड़कर दिल्ली चली गई थी।
मामले में ट्विशा का पति समर्थ सिंह फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं एसआईटी अब चैट, कॉल रिकॉर्ड और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें: चंबल में अवैध बजरी खनन पर बड़ा एक्शन, 16 घाटों पर पुलिस की मोबाइल टीमें तैनात
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…