अंडर 19 वर्ल्डकप मेंं भारत-बांग्लादेश के कप्तानों नहीं मिलाया हाथ
Under-19 WC 2026: भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में बढ़ता तनाव अब अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी देखने को मिली है। जिम्बाब्वे के बुलावायो में खेले जा रहे ग्रुप बी में भारत और बांग्लादेश की अंडर-19 टीम के कप्तानों ने टॉस के बाद हैंडशेक यानी हाथ नहीं मिलाया। गौरतलब है, अंडर-19 वर्ल्ड कप ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में 15 जनवरी से खेला जा रहा है। ग्रुप-बी में भारत ने अपने पहले मैच में अमेरिका को 6 विकेट (डीएलएस मैथड) से हराया था।
बांग्लादेश में शेख़ हसीना के तख़्तापलट के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में तनाव चला रहा है। हाल ही में बांग्लादेश में युवा नेता उस्मान हादी की हत्या के बाद वहां की भीड़ ने कुछ अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया था। इसकी प्रतिक्रिया में भारत में बीसीसीआई के आदेश पर आईपीएल की फ्रेंचाइजी केकेआर ने बांग्लादेश के पेसर मुस्तफ़िज़ूर रहमान को रिलीज़ कर दिया। टीम ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपए में मिनी ऑक्शन में खरीदा था। इसके अलावा बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के ख़िलाफ़ हिंसा की घटनाओं के बाद भारत में बांग्लादेशियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन देखने को मिले थे।
नो हैंडशेक को लेकर सोशल मीडिया पर कई यूजर ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी। जर्नलिस्ट अमोल करहडकर ने एक्स पर लिखा, "मैदान के बाहर वीज़ा कूटनीति। मैदान पर हाथ न मिलाने की नीति। क्रिकेट कभी एक ज़माने में जेंटलमैन का खेल माना जाता था। "वहीं एक बांग्लादेशी क्रिकेट फ़ैन ने एक्स पर लिखा, "नो हैंडशेक ड्रामा जारी है। इस बार इसमें बांग्लादेश को शामिल किया जा रहा है।"
इससे पहले भारतीय खिलाड़ियों ने टी20I एशिया कप के दौरान भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। तब टी20 कप्तान सूर्य कुमार यादव की ने कहा था कि कुछ चीजें खेल भावना से बढ़कर होती है। हालांकि, तब माना गया था कि पाकिस्तानी आतंकियों ने पहलगाम में निर्दोष लोगों पर गोलीबार कर उनकी हत्या की थी।
ये भी पढ़ें: Under-19 WC 2026: बांग्लादेश के खिलाफ भारत को लगा पांचवा झटका; कप्तान आयुष व वैभव आउट
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…