PM Modi Malda Rally
PM Modi Malda Rally: पश्चिम बंगाल के मालदा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली ने राज्य की राजनीति में नया उबाल पैदा कर दिया। मंच से पीएम मोदी ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए विकास, घुसपैठ और गरीबों के हक का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाया। उनके भाषण में साफ संकेत था, बंगाल में बदलाव अब जरूरी है। PM मोदी ने कहा कि उनका सपना है कि बंगाल का हर गरीब परिवार पक्के घर में रहे, हर जरूरतमंद को मुफ्त राशन मिले और केंद्र की योजनाओं का पूरा लाभ बिना भेदभाव मिले। लेकिन उन्होंने आरोप लगाया कि TMC सरकार इन योजनाओं को जमीन तक पहुंचने नहीं दे रही।
प्रधानमंत्री ने रैली में कहा, “बंगाल के लोगों का हक घुसपैठिए छीन रहे हैं। ये आपके रोजगार, आपकी सुरक्षा और आपके अधिकारों पर हमला है।” उन्होंने ऐलान किया कि जैसे ही बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, घुसपैठियों पर सख्त कार्रवाई होगी और राज्य के लोगों के अधिकार सुरक्षित किए जाएंगे।
पीएम मोदी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गरीबों के लिए जो पैसा भेजती है, वह टीएमसी नेताओं की जेब में चला जाता है। उन्होंने जनता से सवाल किया कि क्या ऐसी सरकार को दोबारा मौका मिलना चाहिए, जो गरीबों के हक का पैसा रोक लेती है। उनके मुताबिक, बंगाल में गरीबों के साथ सबसे बड़ा अन्याय यही है।
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि जिन इलाकों में वर्षों तक भाजपा के खिलाफ झूठ फैलाया गया, वहां भी अब लोगों का भरोसा भाजपा पर बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार बंगाल की जनता विकास और सुशासन के नाम पर भाजपा को जीत दिलाएगी।
पीएम मोदी ने अन्य राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि ओडिशा, त्रिपुरा, असम, बिहार, महाराष्ट्र और यहां तक कि केरल की राजधानी तक में भाजपा को जनता का समर्थन मिला है। उनका कहना था कि यह बदलाव का संकेत है और बंगाल भी इसी राह पर बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए पूर्वी भारत का विकास बेहद जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि दशकों तक नफरत और तुष्टिकरण की राजनीति ने पूर्वी राज्यों को पीछे रखा, लेकिन भाजपा ने इस सोच को बदला है।
PM मोदी ने कहा कि बंगाल देश का इकलौता राज्य है जहां आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं है। उन्होंने टीएमसी सरकार पर आरोप लगाया कि वह जानबूझकर गरीबों को इलाज का अधिकार नहीं देना चाहती। साथ ही पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का भी जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल में यह योजना रोकी जा रही है।
भाषण के अंत में पीएम मोदी ने जनता से अपील की कि अगर गरीबों को उनका हक चाहिए, तो बंगाल से “निर्दयी सरकार” को विदा करना होगा। मालदा की इस रैली से साफ है कि बंगाल का सियासी मुकाबला अब निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है।
ये भी पढ़ें: अफेयर के शक ने बना दिया कातिल! जंगल में दोस्त का कत्ल और घर में भाभी पर ताबड़तोड़ वार, बहन को भी नहीं बख्शा
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…