Wednesday, Aug 19

होम = Trending = UAE ने ईरान के साथ व्यापारिक लेन-देन पर लगाई रोक, जानें क्या है वजह

UAE ने ईरान के साथ व्यापारिक लेन-देन पर लगाई रोक, जानें क्या है वजह

by | Aug 19, 2026 | Trending, दुनिया

UAE Iran Trade: क्षेत्रीय तनाव के बीच यूएई ने ईरान के साथ सभी व्यापारिक और वित्तीय लेन-देन अगले आदेश तक रोक दिए हैं। यूएई के विदेश मंत्रालय ने शांति और सुरक्षा को खतरे का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।

मिसाइल हमले के दावे पर ईरान का इनकार

यूएई के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि ईरान की ओर से उसकी तरफ दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गईं। हालांकि, ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बक़ाई ने इस दावे को खारिज करते हुए इससे इनकार किया है।

यूएई ने बताया मिसाइलों का असर

यूएई के मुताबिक, एक मिसाइल उसके क्षेत्रीय जल से बाहर गिरी, जबकि दूसरी देश के जलक्षेत्र में जाकर गिरी। मध्य पूर्व में युद्ध शुरू होने के बाद यूएई उन देशों में रहा है, जहां ईरान की ओर से सबसे ज्यादा हमले किए जाने की बात सामने आई है।

Tags : Iran trade UAE