Breaking

पार्टी में टूट की अटकलों के बीच उद्धव ठाकरे ने बुलाई सांसदों की बैठक

Uddhav Thackeray MPs Meeting: उद्धव ठाकरे गुट के सांसदों की रविवार (14 जून) को मातोश्री में अहम बैठक हुई, जिसे लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कुछ सांसदों के पाला बदलने की अटकलों के बीच शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया है कि कुल 9 सांसद इस बैठक में शामिल हुए और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने बताया कि इनमें से 4 सांसद मौके पर मौजूद थे, जबकि 5 सांसद वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। राउत ने साथ ही सांसदों को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों को बंद करने की अपील भी की है।

हम खुद टाइगर हैं, ऑपरेशन वुल्फ करेंगे”: संजय राउत का पलटवार

बीजेपी के कथित “ऑपरेशन टाइगर” को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा, “हम खुद टाइगर हैं, क्या ऑपरेशन टाइगर? हम ऑपरेशन वुल्फ करेंगे।” राउत ने यह भी बताया कि बैठक में सभी सांसद शामिल हुए थे, कुछ ऑनलाइन जुड़े थे, जबकि संजय जाधव दो दिन बाद मातोश्री पहुंचेंगे।

मातोश्री बैठक में सांसदों की मौजूदगी और बयानबाजी

शिवसेना (यूबीटी) की इस बैठक में मुंबई दक्षिण से सांसद अरविंद सावंत, मुंबई दक्षिण मध्य से अनिल देसाई, नासिक से राजाभाऊ वाजे और मुंबई उत्तर पूर्व से संजय दिना पाटिल प्रत्यक्ष रूप से मौजूद रहे। हालांकि बताया जा रहा है कि संजय दिना पाटिल बैठक के बाद पहुंचे। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि “और भी काम होते हैं, अब मैं आ गया हूं, आप देख रहे हैं।”

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

4 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

5 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

6 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

6 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

7 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

7 hours ago