यूपी पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किया लाठीचार्ज
UP Police lathicharge on Congress Worker: मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने की कोशिश की। जहां भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने लाठी चलाई। रिपोर्ट है कि इस दौरान लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं।
यूपी कांग्रेस ने 'मनरेगा बचाओ आंदोलन' के तहत विधानसभा का घेराव के लिए परिसर के बाहर पहुंचे। कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा, "हम मनरेगा की आवाज हैं, गरीबों, किसानों, मजदूरों की आवाज हैं…आज हम विधानसभा का घेराव करने जा रहे हैं। चाहे पुलिस तैनात हो या प्रशासन, कांग्रेस कार्यकर्ता पीछे हटने वालों में से नहीं है।"
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा, "योगी सरकार ने मुझे गिरफ्तार करवा दिया है। कांग्रेस पार्टी इस अत्याचार और अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहेगी। वे हमें जेल भेजेंगे, लेकिन हम पीछे नहीं हटेंगे। हम लड़ेंगे, चाहे बात किसी भी मुद्दे की हो।"
उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा, "यहां हजारों मजदूर मौजूद हैं। उनका उत्साह यह दर्शाता है कि इस सरकार द्वारा मनरेगा में बदलाव करके मजदूरों के साथ किए गए अन्याय के खिलाफ हमारा संघर्ष जारी रहेगा।"
खबर पर अपडेट जारी
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…