लाइफस्टाइल

Holi 2026: होली से पहले जान ले घर पर कैसे बनाएं नेचुरल गुलाल, जानें आसान तरीका

Holi 2026: होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा है, लेकिन बाजार में मिलने वाले कई रंगों में केमिकल होते हैं, जो त्वचा, आंखों और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ऐसे में सबसे अच्छा विकल्प है घर पर बने नेचुरल रंग। ये रंग त्वचा के लिए सुरक्षित होते हैं, बच्चों के लिए भी सही रहते हैं और पर्यावरण को भी नुकसान नहीं पहुंचाते। जानिए घर पर कैसे बनाएं होली के नेचुरल गुलाल।

नेचुरल रंग क्यों बेहतर हैं

नेचुरल रंगों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इनमें किसी तरह का हानिकारक केमिकल नहीं होता। इनसे त्वचा पर जलन और खुजली का खतरा कम होता है, बाल रूखे नहीं होते,आंखों में जलन की संभावना कम रहती है।

घर पर नेचुरल रंग बनाने से पहले ध्यान रखें

नेचुरल रंग बनाते समय कुछ छोटी-छोटी बातें ध्यान में रखना जरूरी है। फूल और पत्तियां साफ और ताजे लें,रंग बनाने के बाद धूप में अच्छी तरह सुखाएं।

गुलाबी रंग कैसे बनाएं

गुलाबी रंग होली में सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसे घर पर बनाना बहुत आसान है। चुकंदर को पतला काट लें,1 या 2 दिन धूप में सुखाएं, सूखने पर पीसकर गुलाबी पाउडर बनाएं।

पीला रंग कैसे बनाएं

पीला रंग बनाना सबसे आसान है और यह त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। 2 चम्मच हल्दी लें, इसमें 4 चम्मच बेसन या अरारोट मिला दें, अच्छे से मिक्स करें,आपका पीला गुलाल तैयार ध्यान रखें हल्दी ज्यादा डालने से कपड़ों पर दाग रह सकते हैं, इसलिए मात्रा संतुलित रखें।

गीला रंग बनाने का आसान तरीका

अगर आप पाउडर नहीं बनाना चाहते तो आप सीधे गीले रंग भी बना सकते हैं। फूलों को रातभर पानी में भिगो दें,सुबह उसे हल्का उबाल लें,ठंडा होने पर छान लें,आपका नेचुरल गीला रंग तैयार है।

अगर आप इस होली पर सुरक्षित, सुंदर और इको-फ्रेंडली तरीके से रंग खेलना चाहते हैं, तो घर पर बने नेचुरल रंग सबसे अच्छा विकल्प हैं। ये बनाने में आसान हैं, सस्ते हैं और सबसे बड़ी बात त्वचा और बालों के लिए नुकसानदायक नहीं हैं। इस बार  होली पर बाजार के केमिकल रंगों की जगह, घर पर बने प्राकृतिक रंग अपनाएं और त्योहार को सुरक्षित और यादगार बनाएं।

ये भी पढ़ें: Holi 2026: इन 5 शहरों की होली है सबसे अनोखी, रंगों का ऐसा जश्न नहीं देखा होगा आपने! जानें उन जगहों के नाम

Deepika Gupta

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

2 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

3 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

4 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

4 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

4 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

5 hours ago