सीएम योगी ने यूपी में चाइनीज़ मांझे को किया बैन
CM Yogi Bans Chinese Manjha: उत्तर प्रदेश में चाइनीज़ मांझे को लेकर राज्य सरकार ने सख्त रवैया अपनाया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने चाइनीज मांझे से हो रही दुर्घटनाओं पर संज्ञान लिया है और सख्ती दिखाते हुए इसे बैन कर दिया है। सीएम ने पुलिस प्रमुखों को छापेमारी का निर्देश दिया है और कहा है कि आखिर चाइनीज मांझे की उपलब्धता कैसे हो रही है। यही नहीं योगी ने ये भी कहा है कि चाइनीज मांझे से होने वाली मृत्यु को मर्डर माना जाएगा। सीएम ने इसे लेकर प्रदेशभर में अभियान चलाने का निर्देश दिया है। साथ ही प्रदेशभर में इस पर हो रही कार्रवाई की उच्च स्तर पर समीक्षा की जाएगी
लखनऊ के हैदरगंज चौराहे से तालकटोरा मिल एरिया को जाने वाले फ्लाईओवर पर बुधवार दोपहर पतंग के चाइनीज मांझे से स्कूटी सवार की गर्दन कट गई। मो. शोएब (35) की इस घटना में मौत हो गई। शोएब एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रजेंटेटिव (एमआर) का काम करते थे। इंस्पेक्टर बाजारखाला ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि मो. शोएब दुबग्गा की सीते विहार कॉलोनी के रहने वाले थे।
चाइनीज मांझे (सिथेटिक/नायलॉन मांझा) की बिक्री पर कोर्ट और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने पूरी तरह से प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद चोरी-छिपे यह बिक रहा है। प्रतिबंध के बावजूद मांझा की बिक्री पुलिस एवं प्रशासन पर सवाल खड़े कर रही है। चाइनीज मांझा खरीदने और बेचने वालों पर पर्यावरण संरक्षण अधिनियम, सकता है। बीएनएस की धारा 1986 की धारा 15 के तहत पांच साल तक की सजा और 1 लाख रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…