News Latest

जेपी नड्डा की खरगे से राज्यसभा में हुई बहस, कहा- अपनी पार्टी को अबोध बालक का बंधक मत बनाइए

JP Nadda blames Opposition : गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में खूब गहमा-गहमी देखी गई। सदन के नेता जेपी नड्डा और विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे में तर्क-वितर्क हुए। जेपी नड्डा ने सदन की कार्यवाही में व्यवधान नहीं डालने को लेकर खरगे की पार्टी कांग्रेस पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को एक अबोध बालक का बंधक मत बनाइए। उन्होंने यह बात सीधे तौर पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी निशाना साधते हुए कही। जेपी नड्डा ने कहा कि अबोध और अहंकार का मिक्सचर डेडली होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को उस अबोध व्यक्ति से बाहर निकलना चाहिए।

खरगे ने कहा- लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जाता

राज्‍यसभा में भी जमकर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने आरोप लगाया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता को बोलते नहीं दिया जा रहा है। 

लोकसभा में पीएम मोदी बोलेंगे?

पीएम मोदी के जवाब के बिना ही राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पारित हो सकता है। माना जा रहा है कि अगर लोक सभा में गतिरोध नहीं सुलझता है तो पीएम का जवाब होने की संभावना कम ही है। बता दें कि विपक्षी सांसद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का भाषण न होने देने का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगर हमारे सदस्य को नहीं बोलने दिया तो सत्ता पक्ष के सदस्यों को भी नहीं बोलने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: Budget Session: लोकसभा में लगातार हंगामा, राज्यसभा में PM मोदी आज दे सकते हैं जवाब

Anamika Anand

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago