Breaking

UP Encounter: 50 हजार के इनामी बदमाश महताब को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया

Mahatab Encounter: उत्तर प्रदेश के शामली में शुक्रवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश महताब मारा गया। महताब कुख्यात मुकीम उर्फ काला गैंग का सक्रिय सदस्य था और उस पर हत्या, लूट व गैंगस्टर समेत करीब तीन दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे। मुठभेड़ के दौरान बदमाश की गोली लगने से पुलिस के दरोगा दीपचंद भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

पुलिस पर फायरिंग के बाद हुई मुठभेड़

यह मुठभेड़ शामली के कांधला थाना क्षेत्र के खंद्रावली जंगल में हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि दो बदमाश एक वारदात को अंजाम देकर बाइक से फरार हो रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन बदमाश कांधला क्षेत्र की ओर भाग निकले। पीछा करने पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका दूसरा साथी जंगल के रास्ते मौके से फरार हो गया।

इलाज के दौरान बदमाश की मौत, हथियार भी बरामद

मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश महताब उर्फ बेचैन को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, महताब पर हत्या, लूट और अन्य गंभीर अपराधों समेत करीब तीन दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज थे और उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। घटनास्थल से पुलिस ने एक देसी कारबाइन, एक पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा व खोखे कारतूस भी बरामद किए हैं। फरार दूसरे बदमाश की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार सर्च अभियान चला रही हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

पाकिस्तान का अफगानिस्तान पर बड़ा हमला, तालिबान सुप्रीम लीडर के शहर कंधार में धमाका

Pakistan Afghanistan Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ…

18 minutes ago

जमुई के बाद समस्तीपुर में भी युवती से सरेराह बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार

Samastipur: बिहार में जमुई की घटना के कुछ ही दिनों बाद समस्तीपुर से भी युवती…

21 minutes ago

ट्रंप को कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया बैन का फैसला रद्द, व्हाइट हाउस में एंट्री बहाल करने का आदेश

Trump White House Media Ban: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के CNN, MS NOW और…

48 minutes ago

एक्टर शाहरुख की नेटवर्थ में ₹2,500 करोड़ की गिरावट, फिर भी अमीर एक्टर्स की लिस्ट में किंग

Shah Rukh Khan Net Worth: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर भारत के…

54 minutes ago

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

2 hours ago